मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून: आम आदमी पार्टी उत्तराखंड ने बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे और दानपात्र से चोरी की घटना पर धामी सरकार को आड़े हाथों लिया है। पार्टी ने आरोप लगाया कि हिन्दू धर्म की आस्था के केंद्र व प्रदेश के चार धाम में से एक बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी होना सरकार की कानून-व्यवस्था और (BKTC) की नाकामी को दर्शाता है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी विपिन खन्ना ने जानकारी देते हुए कहा कि बद्रीनाथ जैसे विश्व प्रसिद्ध तीर्थ में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। CCTV कैमरे, पुलिस तैनाती और बद्री केदार मंदिर समिति होने के बावजूद चोरी होना सीधे-सीधे सरकार की मिलीभगत और लापरवाही साबित करता है।
भाजपा सरकार धामों को “पर्यटन” और “कॉरिडोर” के नाम पर कमाई का जरिया बना रही है, पर सुरक्षा के नाम पर जीरो है। 4 धामों से करोड़ों का राजस्व आता है, पर उसकी सुरक्षा पर एक भी रुपया खर्च नहीं हो रहा।
प्रदेश मीडिया प्रभारी विपिन खन्ना ने कहा घटना की उच्च स्तरीय जांच SIT से कराकर जनता के सामने रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। तथा बद्री केदार मंदिर समिति (BKTC)की जिम्मेदारी तय हो और बोर्ड के अधिकारियों और मंदिर समिति के खिलाफ FIR दर्ज हो।
AAP ने कहा की सभी 4 धामों में CCTV, पुलिस बल और दानपात्रों पर डबल लॉक सिस्टम अनिवार्य हो। और सरकार द्वारा पिछले 3 साल के चढ़ावे का ऑडिट कर श्वेत पत्र जारी किया जाए क्योंकि प्रदेश की जनता जानना चाहती की पैसा कहां गया।
आंदोलन की घोषणा:
AAP प्रदेश अध्यक्षा उमा गौड़ सिसोदिया के निर्देशानुसार इस शर्मनाक घटना के विरोध में आम आदमी पार्टी उत्तराखंड 8 जुलाई 2026 को प्रदेश के सभी 13 जिला मुख्यालयों पर भाजपा सरकार का पुतला दहन करेगी।
प्रदेश अध्यक्षा उमा गौड़ सिसोदिया के निर्देश पर यह कार्यक्रम 8 जुलाई 2026को दोपहर 11 बजे सभी जिला मुख्यालयों में एक साथ किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्षा उमा गौड़ सिसोदिया ने कहा कि “धामी सरकार ने देवभूमि को लूटभूमि बना दिया है। प्रदेश शराब माफिया भू माफियाओं और धन्ना सेठों के हाथों की कठपुतली बनकर रह गया है। कानून व्यवस्था के नाम पर सरकार नाकाम साबित हो रही है।
AAP ने प्रदेश की जनता, साधु-संतों और तीर्थ पुरोहितों से इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।
