ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की कार्रवाई, सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की कार्रवाई, सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट शाहनवाज खान 

पिरान कलियर/उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत पिरान कलियर पुलिस ने अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली पिरान कलियर पुलिस टीम ने बुधवार को पिरान कलियर क्षेत्र में छापेमारी कर उवैद पुत्र शरीफ (34 वर्ष), निवासी लोधी सराय, थाना नखासा, जिला सम्भल (उत्तर प्रदेश) को अवैध रूप से सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से एक सट्टा डायरी, एक पेन तथा 1,270 रुपये की नकदी बरामद की गई। मामले में आरोपी के विरुद्ध सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मु.अ.सं. 152/26 दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल सुबोध कुमार एवं होमगार्ड राजेन्द्र कुमार शामिल रहे।

30 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *