मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादूनः उत्तराखण्ड में देहरादून बार एसोसिएशन द्वारा अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं आम जनमानस से जुड़े अहम विषय हेतु बार एसोसिएशन विधिभवन में एक आम सभा आहूत की गयी। आम सभा की अध्यक्षता बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष राजीव शर्मा (बंटू) द्वारा की गयी एवं सभा का संचालन सचिव बार एसोसिएशन देहरादून राजबीर सिहं बिष्ट द्वारा किया गया।
आज की आम सभा में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड नैनीताल से अन्यत्र स्थान पर स्थानान्तरित किया जाना नितान्त आवश्यक है एवं सर्वसम्मति से वादकारियों एवं आम जनमानस की सुविधा को देखते हुए माननीय उच्च न्यायालय को ऋषिकेश आई.डी. पी.एल. स्थानान्तरित किया जाए।
आज की आम सभा में माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड नैनीताल द्वारा स्पेशल अपील संख्या 1 सन् 2024, उत्तराखण्ड राज्य बनाम गुलशन भनोट में जनमत के लिए पारित आदेश हेतु सभी सदस्यों द्वारा माननीय मुख्य न्यायाधीश श्रीमती ऋतु बाहरी एवं माननीय न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल जी का हार्दिक आभार धन्यवाद प्रकट किया गया।
आज की आम सभा में जनमत के लिए माननीय उच्च न्यायालय द्वारा बनाये गये पोर्टल पर आम जनमानस को जुड़ने के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी सभी अधिवक्ताओं को दी गयी है।
