सैकड़ों बेरोजगारों ने किया UKPSC मुख्यालय का घेराव,इन मांगों को लेकर किया जमकर प्रदर्शन

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

उत्तराखंड बेरोजगार संघ के उपाध्यक्ष राम कंडवाल के नेतृत्व में सैकड़ों बेरोजगार उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के घेराव को हरिद्वार पहुंचे। वन आरक्षी ,कनिष्ठ सहायक , बंदी रक्षक सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणामों में हो रही वेवजह देरी से निराश बेरोजगार युवा लोक सेवा आयोग हरिद्वार के मुख्यालय में प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी करने लगे।

उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम कंडवाल एवं प्रवक्ता सुरेश सिंह के साथ युवाओं का एक प्रतिनिधिमंडल लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत से भी मिला। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने वन आरक्षी का परीक्षा परिणाम तत्काल जारी करने का आश्वासन दिया साथ ही कनिष्क सहायक ओर बंदी रक्षक के परीक्षा परिणाम एक माह के अंदर जारी करने का आश्वासन दिया ।

उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ के उपाध्यक्ष राम कंडवाल ने आयोग में गतिमान सभी परीक्षाओं को तय समय सीमा पर पूरा करने एवं पूर्व में हुई सभी परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी करने तथा बेवजह परीक्षा परिणाम में देरी करने से बचने की सलाह दी और युवाओं का मानसिक उत्पीड़न न करने की भी नसीहत दी।

उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ के प्रवक्ता सुरेश सिंह ने आने वाले पुलिस दरोगा , पॉलीटेक्निक प्रवक्ता जैसे पदों में तेजी लाने की बात कही जिनके अधियाचन लम्बे समय से आयोग में लटके पड़े हैं जिस पर आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बहुत जल्दी विज्ञापन प्रकाशित करने का आश्वासन दिया । इस मौके पर विपिन पंवार, आनंद सिंह , मुकुल ,अजय राज सहित कई अन्य युवा उपस्थित रहे।

158 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *