मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
रुद्रपुर/देहरादून। फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ ने रुद्रपुर क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान काशीपुर निवासी सौरभ अग्रवाल और उसके चालक अमित पाल के रूप में हुई है।
एसटीएफ ने उनके कब्जे से तीन अवैध हथियार, आठ जिंदा कारतूस और दो फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किए हैं। जांच में पता चला कि पहले बरामद किए गए हथियारों के मामले में सौरभ अग्रवाल फरार चल रहा था। वहीं चालक अमित पाल ने साक्ष्य छिपाने के लिए कार को पार्किंग में खड़ा कर दिया था।
एसटीएफ के अनुसार फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में अब तक तीन मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं और सात आरोपियों को जेल भेजा गया है। मामले की जांच जारी है तथा अन्य संदिग्ध लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
