मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून। भारतीय किसान यूनियन तोमर की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कार्यालय, श्री सूर्य सोलर, वैष्णवी लोक कॉलोनी, पिट्ठूवाला खुर्द, देहरादून में आयोजित की गई।
बैठक की शुरुआत पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मंचासीन अतिथियों और संगठन के वरिष्ठ सदस्यों का फूल-माला पहनाकर स्वागत कर की गई। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का भी सम्मान करते हुए संगठन की एकजुटता का संदेश दिया।
बैठक में संगठन के विस्तार, मजबूती तथा किसानों और पदाधिकारियों की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में युवा पीढ़ी के नशे की ओर बढ़ते रुझान पर भी चिंता व्यक्त की गई और इस दिशा में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही अधिक से अधिक किसानों और युवाओं से भारतीय किसान यूनियन तोमर से जुड़ने की अपील की गई।
बैठक के दौरान संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपनी-अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। संगठन को मजबूत बनाने और जमीनी स्तर पर किसानों की आवाज को और प्रभावी ढंग से उठाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चौहान का बयान
युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चौहान ने कहा कि वह सबसे पहले मीडिया का धन्यवाद करते हैं, जो संगठन की बातों को समाज तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज की बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और सभी सदस्यों, पदाधिकारियों व किसानों की समस्याओं को सुनना है।
उन्होंने कहा कि संगठन में कई ऐसी बातें और समस्याएं थीं जिन्हें नजरअंदाज किया जा रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए यह बैठक आयोजित की गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों और संगठन के सदस्यों की जो भी समस्याएं होंगी, उन्हें पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़कर हल करने का प्रयास किया जाएगा।
अंकित चौहान ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन तोमर हमेशा किसानों, युवाओं और समाज से जुड़े मुद्दों पर अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। चाहे पेपर लीक का मामला हो या पुरानी पेंशन की मांग, संगठन हमेशा लोगों के साथ खड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि देश और समाज की किसी भी समस्या के समाधान के लिए भारतीय किसान यूनियन तोमर आगे भी सबसे पहले और सबसे आगे रहेगा।
