खैर तस्करों और वन सुरक्षा दल (SOG) के बीच मुठभेड़, 57 खैर के गिल्टें बरामद “तस्कर फरार

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

खैर तस्करों और वन सुरक्षा दल (SOG) के बीच मुठभेड़, 57 खैर के गिल्टें बरामद “तस्कर फरार।

रिपोर्टर गौरव गुप्ता 

रुद्रपुर/हल्द्वानी तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर डिवीजन के अन्तर्गत गदगदिया रेंज में वन विभाग की एसओजी और खैर तस्करों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। एसओजी टीम को देख वन तस्कर मौके से फरार हो गए लेकिन वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए लगभग 57 अवैध खैर के गिल्टें बरामद कर लिए हैं।

फिलहाल वन विभाग फरार तस्करों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं विभाग का दावा है कि जल्द ही तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यहाँ कार्यवाई ​प्रभागीय वनाधिकारी यू.सी. तिवारी और उप प्रभागीय वनाधिकारी मनिंदर कौर के दिशा-निर्देशन में की गई। इस कार्यवाई से वन तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तराई केन्द्रीय वन प्रभाग के एसओजी प्रभारी कैलाश चंद तिवारी को गुरूवार की बीती देर रात लगभग 12:00 बजे मुखबिर से खास सूचना मिली कि गदगदिया रेंज क्षेत्र में भारी मात्रा में खैर की अवैध तस्करी की जा रही है।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम उक्त स्थान पर पहुंची इस दौरान टीम ने इनथोल फैक्ट्री और प्रमोद तोलिया की प्लॉटिंग के पास छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान अधेंरे में जंगल में छिपे वन तस्करों ने टीम के वाहनों को देखकर वन सुरक्षा दल पर फायरिंग शुरू कर दी।

जान बचाने के लिए टीम को भी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग करनी पड़ी।इसका फायदा उठाकर तस्कर अंधेरे और घने जंगल का लाभ लेकर भाग निकले।​घटना के बाद जब टीम ने आसपास के इलाके की तलाशी ली तो जंगल के किनारे खैर के 57 अवैध गिल्टे लावारिस हालत में मिले। टीम ने सभी गिल्टों को अपने कब्जे में ले लिया है।

वही ​सूचना मिलते ही गदगदिया रेंज के वन क्षेत्राधिकारी जगदीशन चंद जोशी अपने पूरे स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुँचे और बरामद गिल्टों अपने कब्जे में लेकर उसकी कागजी कार्रवाई पूरी की।इधर विभाग की ओर से फरार तस्करों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

इधर टीम में मुख्य रूप से एसओजी प्रभारी ​कैलाश चंद तिवारी, वन दरोगा ​धन सिंह अधिकारी, अमर सिंह बिष्ट, वन आरक्षी ​हरि चंद बाला
​ वाहन चालक राहुल सहित कई वनकर्मी मौजूद रहे।
​ इधर वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में वन संपदा की अवैध तस्करी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

40 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *