मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
उत्तराखंड।
आज महान समाज सुधारक एवं बहुजन आंदोलन के प्रणेता स्व. काशीराम की जयंती के अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल ने उन्हें प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मदन लाल ने कहा कि कांशीराम ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के वंचित, शोषित और दलित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता और सम्मान के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी देश के करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
उन्होंने कहा कि कांशीराम एक महान समाज सुधारक थे, जिन्होंने समाज के कमजोर वर्गों को संगठित कर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उनका जीवन हमें यह संदेश देता है कि सामाजिक समानता और न्याय के लिए निरंतर संघर्ष करते रहना चाहिए।
इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगों से कांशीराम के बताए मार्ग पर चलने और समाज में समानता, भाईचारे तथा न्याय की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव धर्मपाल घाघट ,संजय गौतम प्रदेश उपाध्यक्ष नोहर सिंह प्रदेश सचिव अशोक कुमार ,प्रवेश सिंघानिया प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट पंकज राणा गीता, सविता समीर समीर डींगिया सुरेश कुमार अमित कुमार सचिन कुमार सुदेश सम्मानित सहित वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
