ठगी करने वाला ‘ढोंगी बाबा’ गिरफ्तार, 15 तोला सोना और 05 लाख रुपये नकद बरामद

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

ठगी करने वाला ‘ढोंगी बाबा’ गिरफ्तार, 15 तोला सोना और 05 लाख रुपये नकद बरामद

सेलाकुई क्षेत्र में तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास के नाम पर लोगों को ठगने वाले शातिर अभियुक्त को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से लगभग 15 तोला सोना (गला हुआ 150 ग्राम सोने का बिस्कुटनुमा बार) तथा 05 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

घटना का विवरण

31/05/2026 को वादिनी ओशीन गुरंग पत्नी अनीश गुरंग, निवासी शहीद किशन थापा मार्ग, सेलाकुई द्वारा थाना सेलाकुई में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि महन्त राहुल थापा द्वारा तंत्र-मंत्र एवं अंधविश्वास का भय दिखाकर पूजा-पाठ के नाम पर उनके घर से लगभग 65 तोला सोना धोखाधड़ी से हड़प लिया गया।

प्राप्त तहरीर के आधार पर दिनांक 09/06/2026 को थाना सेलाकुई में मु0अ0सं0 76/2026 धारा 305(ए)/318(4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस कार्रवाई

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर थाना सेलाकुई में 02 पुलिस टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त राहुल थापा पुत्र गिरीश थापा, निवासी तेलपुरा अटक फॉर्म, सेलाकुई को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में अभियुक्त ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर धोखाधड़ी से प्राप्त सोने को गलाकर बनाया गया 150 ग्राम का सोने का बिस्कुटनुमा बार तथा 05 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।

अपराध का तरीका

अभियुक्त स्वयं को पंडित/तांत्रिक बताकर लोगों के घरों में “अनिष्ट होने” का भय फैलाता था। वह पहले से घर के बाहर जादू-टोने की सामग्री की पोटली फेंकता, फिर फोन कर डर पैदा करता और पूजा-पाठ के नाम पर भारी धनराशि और आभूषण ठग लेता था।

पीड़िता के मामले में भी उसने इसी तरह सुनियोजित तरीके से आभूषण हड़पने की योजना बनाई थी।

गिरफ्तार अभियुक्त

राहुल थापा पुत्र गिरीश थापा
निवासी – तेलपुरा अटक फॉर्म, सेलाकुई, देहरादून
उम्र – 34 वर्ष

बरामदगी

150 ग्राम सोना (बिस्कुटनुमा बार)

05 लाख रुपये नकद

पुलिस टीम

थाना सेलाकुई:
थानाध्यक्ष लोकपाल परमार, व0उ0नि0 विवेक भण्डारी, उ0नि0 कृपाल सिंह सहित पुलिस टीम

एसओजी देहरादून:
उ0नि0 संदीप लोहान, हे0का0 चमन कुमार, हे0का0 किरन कुमार सहित टीम

 

46 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *