उत्तराखंड: चर्चाओं में रहने वाले अफसर आरपी सिंह निलंबित, जानें कारण

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून: उत्तराखंड में कई बार चर्चाओं में रहने वाले अफसर आरपी सिंह को निलंबित कर दिया गया है. फिलहाल आरपी सिंह सिंचाई विभाग में अधीक्षण अभियंता के पद पर भेजे गए थे, लेकिन मूल विभाग में तैनाती न लेने को लेकर आरपी सिंह को संस्पेंड किया गया है.ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण में लंबे समय तक मुख्य अभियंता की जिम्मेदारी देखने वाले आरपी सिंह सस्पेंड हो गए हैं.

अधीक्षण अभियंता आरपी सिंह को सिंचाई विभाग के सचिव युगल किशोर पंत ने निलंबित किया है. माना जा रहा है कि आरपी सिंह को काफी समय से निलंबित करने के लिए फाइल चल रही थी, जिस पर अनुमोदन करने के बाद आखिरकार उनपर कार्रवाई हुई है.अधीक्षण अभियंता आरपी सिंह पर मूल विभाग में तैनाती न लेने का आरोप है, जिसको लेकर मूल विभाग सिंचाई ने आपत्ति दर्ज की है. इसमें कहा गया है कि अधीक्षण अभियंता आर पी सिंह को पूर्व में मूल विभाग में तैनाती देने के निर्देश दिए गए थे जिसका पालन नहीं किया गया. यह स्थिति तब है जब ग्रामीण विकास की तरफ से पहले ही उन्हें मूल विभाग के लिए कार्य मुक्त किया जा चुका था.

अधीक्षण अभियंता आरपी सिंह ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण में मुख्य अभियंता रहते हुए काफी चर्चाओं में रहे थे. उस दौरान न केवल टेंडर में गड़बड़ी के मामले सामने आए थे, बल्कि माननीय से बदसलूकी की बात भी कही जाती रही. खास बात यह है कि उनके इसी रूप को लेकर विधानसभा में भी कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने उनके खिलाफ बात रखी थी. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने भी इस मामले का संज्ञान लिया था.इससे पहले अधीक्षण अभियंता आरपी सिंह को नोटिस भी जारी किया गया था, जबकि बेरोजगार संघ ने भी उनसे जुड़े कुछ मामलों में भ्रष्टाचार के आरोप उन पर लगाए थे.

खास बात यह है कि सितंबर 2024 में आरपी सिंह को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नाराजगी के बाद उनकी प्रतिनियुक्ति के मुख्य अभियंता पद से हटाया गया था. ऐसे में अब सिंचाई विभाग के सचिव युगल किशोर पंत द्वारा आरपी सिंह को निलंबित करने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ने जा रही है. हालांकि आरपी सिंह को फिलहाल प्रतिवेदन देकर अपनी बात रखने का मौका मिलेगा, लेकिन जिस तरह आरपी सिंह पर बार-बार आदेश करने के बाद भी मूल विभाग में तैनाती न लेने का मामला पिछले लंबे समय से चल रहा है, उसके बाद उन्हें राहत मिलने की संभावना कम है.

149 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *