देहरादून में भारी बारिश और बादल फटने से जनजीवन प्रभावित, ट्रैफिक डायवर्जन लागू — मसूरी की ओर सभी मार्ग बंद

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून: भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं ने राजधानी देहरादून के कई हिस्सों में तबाही मचा दी है। पुलों और सड़कों के क्षतिग्रस्त होने के चलते यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। प्रशासन और पुलिस लगातार राहत और यातायात प्रबंधन में जुटे हैं।

एसएसपी अजय सिंह ने जानकारी दी कि लोगों की सुविधा को देखते हुए कई मार्गों को डायवर्ट किया गया है। उन्होंने जनता से अपील की है कि ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था में सहयोग करें और केवल निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से ही यात्रा करें।

ट्रैफिक पुलिस ने जगह-जगह संकेतक बोर्ड लगाने की बात कही है ताकि लोगों को रास्ता खोजने में दिक्कत न हो। विकासनगर से आने वाला ट्रैफिक धूलकोट तिराहा से सिंघनीवाला तिराहा-नया गांव होकर देहरादून भेजा जाएगा। इसी तरह भाऊवाला, सुध्दोवाला और झाझरा से आने वाले वाहन बालाजी धाम-बडोवाला मार्ग से प्रेमनगर-आईएसबीटी होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे।

देहरादून से विकासनगर, सहसपुर, झाझरा और सेलाकुई की ओर जाने वाले वाहनों को रागड़वाला तिराहा से बडोवाला-सिंघनीवाला-धूलकोट होकर भेजा जाएगा। वहीं, हिमाचल, चंडीगढ़ और पांवटा साहिब जाने वाले वाहन सेंट ज्यूड चौक-बडोवाला-विकासनगर मार्ग से होकर जाएंगे।

सहारनपुर और नेपाली फार्म से देहरादून आने-जाने वालों को राहत मिली है, क्योंकि इन मार्गों पर सामान्य यातायात की अनुमति है। हालांकि, मसूरी की ओर जाने वाले सभी रास्ते पुलों और सड़कों के क्षतिग्रस्त होने के कारण बुधवार को भी पूरी तरह बंद रहेंगे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि धैर्य बनाए रखें और केवल सुरक्षित मार्गों से ही आवागमन करें।

78 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *