मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
होली का खुमार जब सिर चढ़कर बोलता है, तो इंसान कब, क्या कर बैठे, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ पटना के मीठापुर इलाके में, जहां एक सज्जन भांग के नशे में इस कदर डूब गए कि होली का जश्न मनाने की बजाय अजान देने लगे।
भांग के सुरूर में मिश्रा जी की अजान
वीडियो में देखा जा सकता है कि राजेश मिश्रा नाम के व्यक्ति ने भांग के कुछ घूंट लगाए और फिर जैसे ही नशा चरम पर पहुंचा, वे अपने ही अंदाज में अजान देने लगे। उनकी आवाज में इतनी तल्लीनता थी कि लोग भी कुछ पल के लिए कंफ्यूज हो गए कि यह होली का माहौल है या ईद का जश्न।
पत्नी ने रोका, लेकिन मिश्रा जी नहीं माने
वीडियो में मिश्रा जी के इस कारनामे को देखकर जहां कुछ लोग ठहाके लगा रहे थे, वहीं उनकी पत्नी उन्हें घर के अंदर खींचने की कोशिश कर रही थी। लेकिन मिश्रा जी की भांग का नशा ऐसा चढ़ा कि वे अपनी अजान पूरी किए बिना घर में जाने को तैयार नहीं थे।
सोशल मीडिया पर छाए मिश्रा जी
यह मजेदार वीडियो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गया। लाखों लोग इसे देख चुके हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी ने मजाक में लिखा, “रूह अफजा में भांग मिलाओगे तो यही होगा,” तो किसी ने कहा, “मिश्रा जी, होली मना रहे हो या ईद?”
गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल
भले ही यह घटना मजाकिया हो, लेकिन एक तरह से यह भारतीय संस्कृति की गंगा-जमुनी तहज़ीब का भी प्रतीक है। भांग के नशे में ही सही, लेकिन मिश्रा जी ने दिखा दिया कि भारत में हर त्योहार का जश्न दिल से मनाया जाता है, चाहे वो होली हो या ईद!
