टी-एस्टेट कंपनी के खिलाफ भड़के लोग, मैनेजर पर धमकाने और बदसलूकी का आरोप

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून। क्षत्रिय करणी सेना के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने प्रेमनगर स्थित टी-एस्टेट कंपनी के कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कंपनी के मैनेजर पर ग्रामीणों को धमकाने, बदसलूकी करने और झूठे मुकदमे दर्ज कराने का आरोप लगाया। मैनेजर के निलंबन की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।

प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर शुभम सिंह ने आरोप लगाया कि मैनेजर की शह पर ग्रामीणों के साथ आए दिन मारपीट की जा रही है। उन्होंने कहा कि 70 साल से यहां रह रहे ग्रामीणों के मकान वाली जमीन को कंपनी की जमीन बताकर मैनेजर धमकाता है।

प्रदेश उपाध्यक्ष गर्व बुधराजा ने आरोप लगाया कि खुद को कंपनी का मैनेजर बताने वाला व्यक्ति जबरन पैसों की मांग करता है। पैसे न देने पर एक 70 वर्षीय बुजुर्ग पर खेत में जानलेवा हमला किया गया और उनका घर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मैनेजर अपनी ही कंपनी के कर्मचारियों पर झूठे केस दर्ज करा रहा है और गुंडे भेजकर गरीब लोगों को पिटवाया जा रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई।

113 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *