SIR अभियान पर कांग्रेस का ग्राउंड एक्शन, मतदान केंद्रों पर पहुंचकर गोगी ने सुनीं मतदाताओं की समस्याएं

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून।

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर मतदान केंद्रों का निरीक्षण

मतदाताओं की समस्याओं को सुना, अधिकारियों से तत्काल समाधान एवं पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग

– डॉ. जसविंदर सिंह गोगी

महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत देहरादून कैंट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर अभियान की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदाताओं से सीधे संवाद किया और उन्हें प्राप्त नोटिस, दस्तावेजों, अपील एवं जवाब दाखिल करने की प्रक्रिया में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं ने आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता, प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी, नोटिस के जवाब की समय-सीमा तथा संबंधित अधिकारियों से समुचित मार्गदर्शन नहीं मिल पाने जैसी समस्याओं से अवगत कराया। डॉ. गोगी ने मौके पर ही मतदाताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर उनके शीघ्र समाधान का आग्रह किया।

इस अवसर पर डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि मताधिकार प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक अधिकार है। किसी भी पात्र मतदाता को केवल जानकारी के अभाव, दस्तावेजी कठिनाइयों या प्रक्रियागत जटिलताओं के कारण अपने मताधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाना है, लेकिन यह प्रक्रिया मतदाता के लिए परेशानी का कारण नहीं, बल्कि उसके लोकतांत्रिक अधिकारों की सुरक्षा का माध्यम बननी चाहिए। इसलिए निर्वाचन प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी, निष्पक्ष और पूरी तरह मतदाता हितैषी बनाया जाना आवश्यक है।

डॉ. गोगी ने अधिकारियों से मांग की कि नोटिस प्राप्त प्रत्येक मतदाता को पर्याप्त समय, स्पष्ट जानकारी और आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही, जिन मतदाताओं को दस्तावेजों अथवा प्रक्रिया को लेकर कठिनाई हो रही है, उनके लिए उचित सहायता की व्यवस्था की जाए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक प्रक्रिया पूरी करने से वंचित न रह जाए।

उन्होंने कहा कि महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर SIR अभियान की जमीनी स्थिति पर निगरानी रखेगी। मतदाताओं से प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों को संबंधित निर्वाचन अधिकारियों के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा और जहां भी पात्र मतदाताओं को अनावश्यक परेशानी होगी, वहां कांग्रेस उनकी आवाज बनकर लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए खड़ी रहेगी।

डॉ. गोगी ने कहा,

“हमारा स्पष्ट मानना है कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता के साथ-साथ हर पात्र मतदाता के अधिकार की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। किसी भी नागरिक को भय, भ्रम या प्रक्रियागत कठिनाई के कारण अपने मताधिकार से वंचित नहीं होने दिया जाएगा। महानगर कांग्रेस हर स्तर पर मतदाताओं के साथ खड़ी है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।”

उन्होंने मतदाताओं से भी अपील की कि वे SIR अभियान से संबंधित किसी भी नोटिस या प्रक्रिया को लेकर भ्रमित न हों, अपनी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखें और आवश्यकता पड़ने पर महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं से भी सहायता प्राप्त करें।

25 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *