मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून।
प्रार्थिनी शबनम पुत्री स्वर्गीय नूर हसन, निवासी जमनपुर, सेलाकुई, देहरादून द्वारा यह शिकायत दी गई है कि देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र में घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है।
पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि फिरोज नाम के व्यक्ति के साथ कई अज्ञात लोग घर में घुस आए और महिलाओं के साथ मारपीट की।
पीड़िता के अनुसार, घटना के समय घर में वह, उसकी भाभी और मां मौजूद थीं। आरोप है कि गर्भवती भाभी के साथ मारपीट की गई और उनके पेट पर लात-घूंसे मारे गए। पीड़िता की मां के साथ भी मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।
पीड़िता ने कुछ लोगों पर भाभी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का भी आरोप लगाया है। बताया गया कि शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से चले गए।
पीड़िता के अनुसार, गर्भवती महिला और एक अन्य महिला की हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
