मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
भारतीय किसान यूनियन (तोमर) – लक्सर
लक्सर क्षेत्र में गैस एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं को हो रही गंभीर समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (तोमर) संगठन ने कड़ा रुख अपनाया है।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में गैस बुकिंग में देरी, समय पर गैस सिलेंडर की आपूर्ति न होना तथा उपभोक्ताओं के साथ हो रही अनियमितताओं को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं, लेकिन संबंधित एजेंसियों द्वारा इन समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है।
संगठन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 31 मार्च 2026 तक गैस बुकिंग एवं गैस सप्लाई से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो 1 अप्रैल 2026 को भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के नेतृत्व में हरिद्वार स्थित खाद्य पूर्ति अधिकारी (D.S.O), ज्वालापुर तहसील कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
संगठन का कहना है कि उपभोक्ताओं के अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को और उग्र किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित विभाग एवं गैस एजेंसियों की होगी।
अंत में संगठन ने संबंधित विभाग से अपील की है कि समय रहते समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें।
