अवैध शराब की रोकथाम हेतु आबकारी टीम द्वारा की गई छापेमारी! अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

अवैध शराब की रोकथाम हेतु आबकारी टीम द्वारा की गई छापेमारी में अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

देहरादून की संयुक्त टीम द्वारा ऋषिकेश क्षेत्रांतर्गत कई स्थानों पर की गई छापेमारी

छापेमारी के दौरान एक महिला व एक पुरुष के कब्जे से देसी शराब बरामद

एक घर से लगभग 50 किलोग्राम तैयार लहन हुआ बरामद

बीते शुक्रवार को आबकारी टीम ऋषिकेश एवं जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून की संयुक्त टीम द्वारा ऋषिकेश क्षेत्रांतर्गत कई स्थानों पर अवैध शराब की रोकथाम हेतु छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान एक महिला व एक पुरुष के कब्जे से कुल 93 पाउच माल्टा देसी शराब बरामद हुए। जिसमें जाटव बस्ती निवासी आरती पत्नी विजय के कब्जे से 48 पाउच तथा शेरगढ़ निवासी रघुवीर सिंह पुत्र सुखराम के कब्जे से 45 पाउच माल्टा देशी शराब बरामद हुई।

शेरगढ़ में कच्ची शराब बनाने व बेचने की सूचना पर भी कई घरों में दबिश दी गई तथा एक घर से लगभग 50 किलोग्राम तैयार लहन बरामद हुआ। जिसे मौके पर नष्ट किया गया।  अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए गए।

32 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *