कैंट विधानसभा में गूंजा मातृशक्ति के सम्मान का संदेश, अभिनव थापर ने आंगनबाड़ी, आशा वर्कर्स और भोजन माताओं को किया सम्मानित

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून।

कैंट विधानसभा में अभिनव थापर द्वारा भव्य ‘मातृशक्ति सम्मान समारोह’ का आयोजन, समाज की आधारशिला महिलाओं को किया सम्मानित

कांग्रेस समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर उनके योगदान और संघर्ष को सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध – अभिनव थापर

आज देहरादून की कैंट विधानसभा के इंदिरा नगर क्षेत्र स्थित रॉयल इन पैलेस वेडिंग पॉइंट में उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक अभिनव थापर द्वारा भव्य ‘मातृशक्ति सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य रूप से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्कर्स, भोजन माताओं तथा समाज के विभिन्न वर्गों में निस्वार्थ भाव से कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया। ये वे महिलाएं हैं, जो समाज की वास्तविक रीढ़ हैं और अपने अथक परिश्रम, सेवा, समर्पण एवं जिम्मेदारी से समाज को मजबूती प्रदान करती हैं।

कार्यक्रम संयोजक एवं उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अभिनव थापर ने कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति उन महिलाओं में बसती है, जो बिना किसी बड़े पद या पहचान की अपेक्षा के दिन-रात समाज की सेवा में जुटी रहती हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और मातृ-शिशु स्वास्थ्य की जिम्मेदारी निभाती हैं, आशा वर्कर्स स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाकर माताओं और बच्चों के जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, वहीं भोजन माताएं विद्यालयों में बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने के साथ उनके स्वास्थ्य और भविष्य को संवारने में योगदान देती हैं। ये महिलाएं समाज के हर वर्ग और हर परिवार तक पहुंचती हैं। इनके योगदान के बिना एक स्वस्थ, शिक्षित और सशक्त समाज की कल्पना अधूरी है।

अभिनव थापर ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी की सोच हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने और उन लोगों को सम्मान देने की रही है, जिनका योगदान अक्सर मंचों और चर्चाओं से दूर रह जाता है। आज कांग्रेस ने समाज की इन वास्तविक नायिकाओं तक पहुंचकर उनका सम्मान करने का प्रयास किया है। यह हमारे लिए केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि उन महिलाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है, जो अपने काम से समाज की नींव मजबूत कर रही हैं। मातृशक्ति का सम्मान तभी सार्थक है, जब हम उनके संघर्ष को समझें, उनके अधिकारों की आवाज उठाएं और उन्हें उचित सम्मान एवं पहचान दिलाएं।

समारोह में आशाओं की प्रदेश अध्यक्ष शिवा दुबे, अनीता दास, विमलेश वर्मा, कामिनी कश्यप, राखी गुप्ता, उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिला संयोजिका मधु पुंडीर, जिला अध्यक्ष तन्नू बम्बा, मीडिया प्रभारी गीता चौहान, सविता पुंडीर, संगीता भट्ट, सुनीता, निर्मला शर्मा एवं रीटा अग्रवाल सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्कर्स, भोजन माताओं एवं विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में ओबीसी विभाग की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर, पिया थापा, पार्षद संगीता गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, सोशल मीडिया विभाग के महानगर अध्यक्ष गुरचरण कौशल, मधुसूदन सुंदरियाल, स्वाती नेगी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन भारती जोशी ने किया। अंत में अभिनव थापर ने सभी अतिथियों, सम्मानित महिलाओं एवं उपस्थित माताओं-बहनों का आभार व्यक्त किया।

12 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *