1 जून से शुरू होगा देहरादून फुटबाल एकेडमी का 15वां समर फुटबाल कैंप

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून। देहरादून फुटबाल एकेडमी (डीएफए) द्वारा 15वां समर फुटबाल कैंप 2026 का आयोजन 1 जून से 25 जून तक किया जाएगा। एकेडमी के हेड कोच डॉ. विरेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि कैंप रायपुर चौक, दो नाली, गूलर घाटी रोड स्थित भागीरथी एन्क्लेव ग्राउंड में आयोजित होगा।

कैंप में 5 से 17 वर्ष तक के गर्ल्स और बॉयज भाग ले सकेंगे। प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 8 बजे तक दिया जाएगा। खिलाड़ियों को फुटबाल की विभिन्न बारीकियों जैसे स्किल, ड्रिब्लिंग, शूटिंग, हेड वर्क, चेस्ट वर्क, जगलिंग, इनसाइड-आउटसाइड फुट वर्क, गोलकीपिंग, डिफेंडर, मिडफील्डर, फॉरवर्ड पोजिशन तथा फीफा लॉ ऑफ द गेम्स की जानकारी दी जाएगी।

डॉ. रावत ने बताया कि गरीब और होनहार खिलाड़ियों को निशुल्क कोचिंग भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि एकेडमी पिछले 15 वर्षों से और वह स्वयं 27 वर्षों से लगातार खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं, जिसके माध्यम से 27 हजार से अधिक युवाओं को खिलाड़ी, कोच और रेफरी बनाया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि डीएफए ग्राउंड में पूरे वर्ष सुबह और शाम नियमित कोचिंग के साथ टूर्नामेंट और नेशनल ट्रायल भी आयोजित किए जाते हैं। कैंप की रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 मई निर्धारित की गई है। खिलाड़ियों को एक फोटो और आधार कार्ड की फोटो कॉपी लाना अनिवार्य होगा।

कैंप के अंतिम दिन खिलाड़ियों को मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे तथा बेहतर खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें प्रोफेशनल क्लबों में भेजा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए 9319895526 पर संपर्क किया जा सकता है।

42 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *