7 सितंबर के मुख्यमंत्री आवास कूच को सफल बनाने के लिए धर्मपुर विधानसभा में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

7 सितंबर के मुख्यमंत्री आवास कूच को सफल बनाने के लिए धर्मपुर विधानसभा में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान

देहरादून, भाजपा की कथित नफरत, जातीय विभाजन एवं सामाजिक वैमनस्य की राजनीति के खिलाफ तथा हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी की जनसभा के मंच के कथित शुद्धिकरण, कांग्रेस नेताओं के विरुद्ध दर्ज मुकदमों एवं इस पूरे प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर 7 सितंबर को प्रस्तावित मुख्यमंत्री आवास कूच को सफल बनाने के लिए धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून द्वारा व्यापक जनसंपर्क एवं संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क कर कांग्रेसजनों एवं आम जनता से 7 सितंबर को छोटे भाई और युद्ध कांग्रेस के परेड ग्राउंड पहुंचकर मुख्यमंत्री आवास कूच को सफल बनाने का आह्वान किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर पाल सिंह गोगी ने कहा कि भाजपा की विभाजनकारी और जातिवादी राजनीति के खिलाफ कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी की घटना ने भाजपा की कथित मानसिकता को जनता के सामने उजागर किया है। कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी।

डॉ. गोगी ने कहा कि 7 सितंबर का मुख्यमंत्री आवास कूच केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र और सामाजिक सम्मान की रक्षा का संघर्ष है। उन्होंने धर्मपुर विधानसभा सहित पूरे देहरादून महानगर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में परेड ग्राउंड पहुंचने की अपील की।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज करके उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता। कांग्रेस भाजपा सरकार से मांग करती है कि हल्द्वानी प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा को नफरत और विभाजन की राजनीति छोड़कर जनता के वास्तविक मुद्दों—महंगाई, बेरोजगारी, सड़क, बिजली, पानी और कानून-व्यवस्था—पर जवाब देना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर “नफरत की राजनीति बंद करो”, “लोकतंत्र बचाओ—संविधान बचाओ” जैसे नारे लगाए और 7 सितंबर के मुख्यमंत्री आवास कूच को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव याकूब सिद्दीकी, पूर्व पार्षद हरि प्रसाद भट्ट, ब्लॉक अध्यक्ष ललित बद्री, मुकीम अहमद भूरा, वीरेंद्र पंवार, प्रदेश सचिव त्रिलोक सजवान, महेश जोशी, सैयद जमाल, संजय उनियाल, आदर्श सूद, नवीन रमोला, हेमंत उप्रेती, पुनीत नेगी, दिलीप बर्थवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

16 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *