मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
उस्ताद शायर जिया नेहटौरी का निधन, साहित्य जगत में शोक की लहर
60 वर्षों तक उर्दू-हिंदी साहित्य की सेवा करने वाले जिया नेहटौरी ने 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
रिपोर्ट रूहिना इदरीश
देहरादून। उर्दू और हिंदी साहित्य जगत के वरिष्ठ शायर, प्रसिद्ध प्रेस फोटोग्राफर एवं फाइन आर्ट के जाने-माने चित्रकार उस्ताद जिया नेहटौरी का लंबी बीमारी के बाद 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से साहित्यिक और कला जगत में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को मेहूंवाला में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
जिया नेहटौरी ने छह दशकों से अधिक समय तक देहरादून में उर्दू और हिंदी साहित्य की सेवा की। अपनी सादगी, खुद्दारी और सद्भावपूर्ण जीवनशैली के लिए पहचाने जाने वाले जिया नेहटौरी ने धामावाला स्थित कमल मार्केट में करीब 40 वर्षों तक अपने फोटो स्टूडियो के माध्यम से निःशुल्क सेवाएं भी दीं।
खुद्दारी और सादगी की मिसाल थे जिया नेहटौरी
उत्तराखंड भाषा संस्थान के सदस्य एवं उर्दू अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय शायर अफजल
