मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के महानगर अध्यक्ष प्रबीन रमोला ने संगठन विस्तार अभियान के तहत कल्पना सेमवाल को महानगर महिला अध्यक्ष नियुक्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। नवनियुक्त अध्यक्ष कल्पना सेमवाल ने कहा कि मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और उत्तराखण्ड के मूल मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य और मजबूती से किया
उत्तराखण्ड क्रान्ति दल महानगर देहरादून के महानगर अध्यक्ष प्रबीन रमोला द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त एवं जन-जन तक विस्तारित करने की दिशा में आज संगठन विस्तार कार्यक्रम के तहत कल्पना सेमवाल को महानगर महिला अध्यक्ष के महत्वपूर्ण दायित्व की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने उत्तराखण्ड क्रान्ति दल की सदस्यता ग्रहण कर संगठन की नीतियों एवं विचारधारा में अपना विश्वास व्यक्त किया। साथ ही अनेक युवा साथियों ने भी उत्तराखण्ड क्रान्ति दल का दामन थामते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।
नवनियुक्त महानगर महिला अध्यक्ष कल्पना सेमवाल ने अपने संबोधन में कहा कि आज समय की मांग है कि प्रदेश की रीढ़ कही जाने वाली मातृशक्ति सामाजिक, राजनीतिक एवं जनहित के कार्यों में आगे बढ़कर अपनी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करे।
उन्होंने कहा कि महिलाओं की शक्ति केवल परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और प्रदेश के विकास में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने आगे कहा कि उनका निरंतर प्रयास रहेगा कि देहरादून क्षेत्र में अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ते हुए उत्तराखण्ड क्रान्ति दल को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाया जाए तथा पार्टी की विचारधारा एवं उत्तराखण्ड के मूल मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाया जाए।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा, नई सोच और नई दिशा प्राप्त होगी तथा उत्तराखण्ड के हितों, अधिकारों और जनभावनाओं के लिए पार्टी और अधिक मजबूती के साथ संघर्ष करेगी।
इस अवसर पर महानगर महामंत्री राजीव नौटियाल, महानगर संगठन मंत्री कपिल कुमार, महानगर मंत्री मनोज भट्ट जी, वार्ड अध्यक्ष 91 अनिता चंद, वार्ड अध्यक्ष बंजारावाला संतोष नोटियाल, वार्ड उपाध्यक्ष बंजारावाला राम भट्ट जी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
