नाबालिग के यौन शोषण के विरोध में कांग्रेस मुखर, भाजपा सरकार का पुतला किया दहन

Spread the love

शादी विवाह,पार्टी, जन्मदिन समारोह व किसी भी प्रकार के प्रोग्राम के लिए चौधरी फॉर्म हाउस आपका स्वागत करता है

अमर रेस्टोरेंट की ओर सभी क्षेत्रवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

न्यू Era एकेडमी में एडमिशन हेतु जल्दी संपर्क करें

मोहित अग्रवाल की ओर से सभी प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

आशा नौटियाल की ओर सभी प्रदेशवासियों को होली एवं नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

यमुना एसोसिएट की ओर से सभी को होली व ईद की हार्दिक शुभकामनाएं

संजय कुमार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य की ओर से सभी देश व प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

पार्षद अभिषेक पंत की ओर से सभी प्रदेशवासियों को होली व नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

जिला अध्यक्ष मीता सिंह की ओर से सभी प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

सुमित चौधरी नगर पंचायत अध्यक्ष सेलाकुई की और से सभी नगर एवं प्रदेशवासियों को होली नवरात्रि व बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं

सामाजिक कार्यकर्ता, सतपाल सिंह बुटोला की ओर के सभी क्षेतवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

पार्षद, संजय सिंघल की ओर से सभी प्रदेशवासियों को होली एवं बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं

पार्षद, जाहिद अंसारी की ओर से सभी क्षेत्र वासियों को ईद_उल_ फितर बहुत-बहुत मुबारक

चंपावत के भाजपा नेता द्वारा नाबालिग के यौन शोषण के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा महानगर अध्यक्ष डॉ जसविन्दर सिंह गोगी के नेतृत्व में एस्ले हॉल चौक पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। गोगी ने कहा कि चंपावत में भाजपा नेता कमल रावत जो क्षेत्र पंचायात सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य भी है, द्वारा नाबालिग का यौन शोषण किया गया है। अभी तक उसे गिरफ्तार भी नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता का ये कुकृत्य बताता है कि भाजपा सत्ता के मद में चूर हो गई है।

गोगी ने कहा कि हैरत की बात है कि भाजपा अब जनता की आंखों में भी यह कह कर धूल झोंक रही है कि आरोपी नेता ने 20 दिसम्बर को पद से इस्तीफा दे दिया था। क्या यह कुकृत्य करने के लिए आरोपी भाजपा नेता ने पार्टी की अनुमति ली जो उसने घटना से ठीक पहले इस्तीफा दे दिया था। भाजपा की कथनी करनी में इतना फर्क है कि एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात करते हैं दूसरी तरफ भाजपा शासन में महिलाओं के विरुद्ध अपराध में भयंकर वृद्धि हुई है।

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार शांत आबोहवा की छवि वाले उत्तराखंड में 2022 में महिलाओं के खिलाफ 26 प्रतिशत मामले बढ़े हैं। उत्तराखंड ऐसे अपराधों में देश मे सर्वाधिक वृद्धि वाले राज्यों में से है। यह धामी सरकार की घोर विफलता है। उत्तराखंड में इससे पूर्व भी भाजपा नेताओं पर कभी पेपर लीक कभी यौन शोषण कभी मारपीट के आरोप लगते रहे हैं। ऐसे ही भाजपा के कैबिनेट मंत्री ने भी सारी मर्यादाएं लांघते हुए ऋषिकेश में सरेराह एक नागरिक के साथ मारपीट की थी।
गोगी ने कहा कि हाल ही में कोटद्वार में भाजपा के विधायक दिलीप रावत ने भी समर्थक का चालान काटने पर परिवहन अधिकारी पर सरेराह हाथ उठाया था।
युवा, बेरोजगार और राज्य आन्दोलनकारी उपेक्षित होकर सड़कों पर संघर्षरत हैं, वहीं भाजपा के नेता सत्ता के अहंकार में लोगों से खुलेआम दुर्व्यवहार कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोषी भाजपा नेता को तत्काल गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की।

इस प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री मनीष नागपाल, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दौसोनी,महिला महानगर अध्यक्ष उर्मिला थापा ,सत्य पोखरियाल ,सावित्री थापा ,सोनम थापा, पूनम कंडारी, देवेंद्र सिंह, अभिषेक तिवारी ,लकी राणा ,यामीन खान ,मुकीम अहमद ,अवधेश कथेरिया , राजेश उनियाल ,अर्जुन पासी ,मुकेश रेगमी,विकास ठाकुर ,राजेश पुंडीर, रिपु दमन ,वकार अहमद ,शाहिद अहमद ,आलोक मेहता ,पिंटू मौर्य ,शहजाद ,वीरेंद्र पवार ,अमित अरोड़ा ,सलमान ,चुन्नीलाल ,उदय रावत ,पिंटू मौर्य ,अनूप पासी ,अशोक ,रवि हसन ,मरगूब आलम ,विकास ठाकुर ,आदर्श ,मनोज चौधरी ,मुस्तकीम ,अंकित ,मनोज ,अरुण ,इस्लाम ,मिजाजी खान ,शुभम सैनी ,मनीष गर्ग अवसर पर आदि उपस्थित थे।

78 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *