बीपीएड एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों में रोष, की इच्छा मृत्यु की मांग

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून: प्रदेश के बीपीएड एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों ने इच्छा मृत्यु मांगी है। बुधवार को उन्होंने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर ये मांग की। बेरोजगार संघ के अध्यक्ष जगदीश पांडे ने कहा कि पिछले 15 सालों से अपने रोजगार के लिए शासन प्रशासन और राज्य सरकार से लगातार पत्राचार करते आ रहे हैं। आंदोलन भी किए। लेकिन सरकार ने आज तक सुध नहीं ली। कहा कि हैरानी की बात है कि सरकार का हमारी डिग्रियों और प्रशिक्षण की कोई योगिता नहीं दिखती। ऐसे में वे अब ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने ज्ञापन में आगे लिखा कि बीपीएड एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार आज के समय में अपने आप को ढगा सा महसूस कर रहे हैं क्योंकि हमारी ओर सरकारें मौन धारण किये हुए हैं और हम सब बेरोजगार स्तब्ध,,, क्योंकि जब जब सरकारें बनती हैं तो हमें सिर्फ आश्वासन रूपी आशीर्वाद ही मिलते आते हैं जिनका कोई प्रारंभ और अंत नहीं होता है जिससे कि हम फिर उस कुएं के मेंढक के समान होते हैं जिसको हाथ तो सब देते हैं निकालने के लिए पर कोई सच में हाथ का वास्तविक रूप नहीं होता,, महोदय कुछ समय पहले तक बीपीएड डिग्रीधारकों को प्राथमिक शिक्षा के तहत विशिष्ट बीटीसी में सहायक अध्यापक के पदों पर भर्ती की जाती थी लेकिन 2006 से यह भर्ती बंद हो गई जिसके तहत हम बीपीएड बेरोजगारो को दरकिनार कर दिया गया था और ना ही हमारे लिए कोई ठोस नीति बनाई गई।

ज्ञापन में लिखा कि महोदय इतने समय बीत जाने के बाद जब से नई शिक्षा नीति 2020 लागू हुई है तब से हम बीपीएड एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों में आस जगी थी जिसमें कि यह कहा है कि प प्रत्येक प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्कूलों में एक-एक शारीरिक शिक्षक नियुक्त करना अनिवार्य कहा गया है जिससे कि बच्चों को शुरू से ही खेलों के बारे में जानकारी हासिल करें और वह अपना शारीरिक मानसिक विकास के साथ-साथ अपना सर्वांगीण विकास भी कर सके लेकिन फिर भी सरकार शासन प्रशासन द्वारा हमारे लिए रोजगार देना तो दूर उस निति को सिर्फ कागजों तक सीमित रखा गया है जिससे हम सभी बीपीएड बेरोजगार के मन में बड़ा रोष व्याप्त है, अतः अब हम सभी बीपीएड एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार काफी हताश हो चुके हैं और इससे ज्यादा प्रभाव हमारे मानसिक स्थिति पर पड़ा है व साथ ही साथ हमारे परिवार पर भी कहीं ना कहीं इसका असर हुआ है,,, महोदय उपरोक्त सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर या तो हमें जल्द से जल्द रोजगार दिलाकर हमें न्याय दिलायें या फिर हम सभी बीपीएड एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों को इच्छा मृत्यु देने का कृपा करें
हम आपके जन्म भर आभारी रहेंगे

120 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *