मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून। रविवार सुबह से ही जौलीग्रांट और आस-पास के क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते देहरादून एयरपोर्ट घने कोहरे की चादर में लिपट गया। कोहरे के कारण विजुअलिटी गिरकर मात्र 50 मीटर हो गई। जिससे देहरादून एयरपोर्ट पर आने वाली फ्लाइट प्रभावित हुई।
वहीं इंडिगो की दिल्ली से 9रू20 पर आने वाली फ्लाइट भी देहरादून एयरपोर्ट पर नहीं पहुंच पाई। यह पहला मौका है जब एयरपोर्ट और आस-पास के क्षेत्र में छाए घने कोहरे के कारण हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली एयरपोर्ट पर छाए कोहरे के कारण देहरादून हवाई एयरपोर्ट पर हवाई यातायात प्रभावित हो रहा था, लेकिन रविवार सुबह तड़के क्षेत्र में छाए कोहरे के कारण देहरादून एयरपोर्ट पर हवाई यातायात ठप हो गया।
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार रविवार सुबह एयरपोर्ट पर न्यूनतम विजुअलिटी 50 मीटर दर्ज की गई है, जबकि सामान्यत एयरपोर्ट पर आने वाले विमान को 1000 मीटर के आस-पास की विजुअलिटी की आवश्यकता पड़ती है। सुबह आने वाली फ्लाइट के विलंब से एयरपोर्ट पहुंचने की संभावनाएं हैं।
