रात में बिजली कनेक्शन काटने पर भाकियू टिकैत का विरोध, संजीव चेयरमैन ने उठाई आवाज

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

रात में बिजली कनेक्शन काटने पर भाकियू टिकैत का विरोध, संजीव चेयरमैन ने उठाई आवाज

ग्रामीण सलाम इंडिया
लोकेशन…….. झबरेड़ा
रिपोर्टर……… भूपेंद्र सिंह

झबरेड़ा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला महासचिव हरिद्वार संजीव चेयरमैन ने बिजली विभाग की कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि रात के समय बिजली विभाग की ओर से लोगों के घरों पर जाकर कनेक्शन काटे जा रहे हैं। उन्होंने इस कार्रवाई को लेकर सवाल उठाते हुए विभाग से लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने की मांग की।

संजीव चेयरमैन ने कहा कि किसानों और उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर मंगलौर बिजलीघर पर लगातार धरना दिया जा रहा है। यदि उनकी आवाज नहीं सुनी गई तो धरना लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन किसानों और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को लेकर पीछे हटने वाला नहीं है।

उन्होंने हाल ही में हुई मुजफ्फरनगर महापंचायत का भी जिक्र किया। संजीव चेयरमैन ने बताया कि महापंचायत में गन्ने के भुगतान और गन्ने के दाम बढ़ाए जाने समेत किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि महापंचायत में युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

संजीव चेयरमैन ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा नशे से बचें और समाज को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि अपने हक के लिए आवाज उठानी पड़ेगी और जरूरत पड़ने पर उसके लिए लड़ाई भी लड़नी होगी।

30 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *