देहरादून के नए SP सिटी शेखर सुयाल ने संभाला पदभार, महिला सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक तक एक्शन प्लान तैयार

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून के नवनियुक्त एसपी सिटी शेखर चंद्र सुयाल ने आज अपना पदभार ग्रहण कर लिया है इस दौरान उन्होंने शहर की कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी प्राथमिकताएं बताई। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता पर शामिल रहेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए सामने आने वाले खतरों और संभावित घटनाओं से जुड़े इनपुट पर पुलिस की नजर रहेगी जिससे किसी भी स्थिति को गंभीर होने से पहले नियंत्रित किया जा सके।

महिला सुरक्षा और सोशल मीडिया इनपुट की निगरानी एसपी सिटी ने कहा कि सोशल मीडिया पर सामने आने वाली गतिविधियों और संभावित खतरों को गंभीरता से लिया जाएगा। पुलिस का प्रयास रहेगा कि ऐसे इनपुट पर समय रहते कार्रवाई की जाए और किसी घटना के बढ़ने से पहले उसे रोका जा सके। महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने पर भी जोर रहेगा।

ट्रैफिक व्यवस्था के लिए बनेगी कार्ययोजना शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर और सुगम बनाना भी एसपी सिटी की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए ट्रैफिक विंग के साथ थाना और चौकी स्तर के पुलिस अधिकारियों के बीच समन्वय बनाया जाएगा। प्रमुख मार्गों, चौराहों और यातायात दबाव वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां व्यवस्था सुधारने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

प्रमोद कुमार को दी विदाई इससे पहले बुधवार को देहरादून के एसपी सिटी रहे प्रमोद कुमार का रुद्रपुर स्थानांतरण होने पर उन्हें विदाई दी गई। एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने उन्हें सम्मानित कर रुद्रपुर के लिए रवाना किया। वहीं, अब शेखर चंद्र सुयाल के सामने शहर की कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने की जिम्मेदारी होगी।

29 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *