मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र दत्त शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय समस्याओं के निदान के लिए एक ज्ञापन जिलाधिकारी देहरादून को सौपा गया है। डीएम को सौंपे ज्ञापन में लिखा है कि हरिद्वार बाईपास निकट कारगी चौक सामने सत्संग भवन से कूड़ाघर हटाने के बारे में आपको अवगत कराना है कि इस कूड़ाघर के पीछे आबादी है। इस कूड़ाघर से महामारी फैलने का अंदेशा है. वर्षा का समय है, इसकी दुर्गन्ध इतनी है कि आस-पास के लोगों का रहना दुर्गम हो गया है।
मैंन हाईवे और कबाड़ी बाजार में ये लागे कूड़े की गाड़ी कई-कई घंटों काबाड़ियों की दुकान के सामने खड़ी कर देते है। जिससे दुकाने खोलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। बस्ती के लोगों का आना-जाना भी दुर्भर हो जाता है। इसके अतिरिक्त दिनांक 22.07.2024 से कावड़ शुरू हो रही है। शिव भक्त नंगे पैरों से हरियाणा और पंजाब से इसी रास्ते से भक्त गुजरते है. इस कूड़े का मलवा शिव भक्तों के पैरों में लगेगा यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। जब तक कावड यात्रा चलेगी तक तक इस रोड की सफाई करके चूना आदि का छिड़काव कराने की व्यवस्था करें एवम इस मैन रोड पर कूड़े की गाडी कही और खडी कराने की व्यवस्था करें।
यह कूड़ाघर शहर के बीच में ही स्थापित कर दिया गया है क्या यही स्मार्ट सिटी बनाने का सपना है। इसके अतिरिक्त पूरे देहरादून की मैन सडको को छोड़कर यदि आम मौहल्लों और गलियों का निरीक्षण करेगी तो आपको पता लगेगा कि सड़कों में कितने गहरे गढ़ढ़े है। वर्षा का समय आ गया है डेढ़ वर्षों से ये गलियां गढ़ा युक्त है। जनहित में ये सड़के बननी बहुत जरूरी है।
भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति उत्तराखण्ड आपसे पुन निवेदन करती है कि यह सब ज्वलन्त मुद्दे है जिनका निस्तारण बहुत जरूरी है और एक माह में इस कूड़ाघर को कही और स्थानांतरित कराने की कष्ट करें।
