मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादूनः उतराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने विकेश नेगी से मिलकर उनको राज्य के ज्वलंत मुद्दों को उजागर करने के लिए बधाई दी, विकेश नेगी को पिछले दिनों देहरादून से जिला बदर किया गया, राज्य के विभिन्न घोटालो को उजागर करने कारण उन पर अलग अलग थानों में मुकदमा दर्ज किया गया, युवा उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि जहाँ एक ओर प्रधानमंत्री जी भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात कर रहे हैं।
वही जिन भ्रष्टाचारियो के काले कारनामे विकेश नेगी द्वारा उजागर किये गए उनको धामी सरकार बचाने का प्रयास कर रही है, बिष्ट ने कहा कि राज्य के मूल निवासियों को डरा धमका कर जिला से बाहर करना उनके डर को दिखाता है, उक्रांद माँग करता है कि विकेश नेगी को जिला बदर का निर्णय सीघ्र वापस लिया जाए,
उक्रांद के केंद्रीय उपाध्यक्ष मोहन अस्वाल ने कहा कि विभिन्न घोटालो में संलिप्त पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशीपर मुकदमा दर्ज किये जाए, युवा अध्यक्ष ने कहा कि विकेश नेगी पर जिला बदर का निर्णय वापस नहीं लिया गया तो उक्रांद प्रदेश में उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा, इस दौरान केंद्रीय उपाध्यक्ष मोहन अस्वाल, युवा प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष परवीन चंद रमोला, संगठन मंत्री भोला दत्त चमोली, अरविंद बिष्ट,ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सेवक सिंह राणा मौजूद रहे।
