मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
प्रतिष्ठा सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा लगातार पछवादून क्षेत्र में ऑक्सीजन के लंगर मुहिम के तहत पौधारोपण किया जा रहा है। जिसके तहत 105 ( तुलसी/आम/लीची/संतरा /निंबू) आदि के पेड़ आज छरबा ग्राम में ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष गिरीश चंद्र डालाकोटी , ट्रस्टी भूपेंद्र सिंह डोगरा , सुभम् शकलानी के द्वारा ग्राम वासियों को देकर उन सभी से उनका संरक्षण करने का वादा लेकर लगवाया गया।
इस अवसर पर पृथ्वी चंद, हरिदास मल्होत्रा, राजमल मल्होत्रा, सुरेश चंदेल शिबू मल्होत्रा राजपाल राणा रंजू देवी विद्या देवी बबली देवी पूजा देवी सुनीता देवी प्रमिला देवी रचू देवी रुक्मणी देवी शीला गुलरिया हंसराज लखनवाल ,गोपाल ,विजय चंदेल ,गुंजन चंदेल, बेबी ,शालू आदि अन्य ग्राम वासीयो का सहयोग प्रप्त हुआ।
ट्रस्ट लगातार पछवादून क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण हेतु हर प्रकार से कार्यरत है ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष गिरीश चंद्र डालाकोटी एवम ट्रस्टी भुपेद्र डोगरा का कहना है कि पेड़ पौधों को प्रत्येक घर घर तक पहुंचाने के लक्ष्य से ट्रस्ट कार्य कर रही ! उनका संरक्षण घर के मुखिया एवं बच्चों द्वारा किया जाना जायेगा ताकि पर्यावरण के साथ साथ हमारी आने वाली पीढ़ी भी पर्यावरण एवं पेड़ों के महत्त्व को समझे।
