मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून- नीतू बिगनिग फाउंडेशन सोसाइटी की पहल रंग लाई है। सोसाइटी की मांग पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया प्रेमनगर में व्हील चेयर की व्यवस्था हो गई है। जिससे अब दिव्यांगजनो को राहत मिलेगी।
बता दें कि नीतू बिगनिग फाउंडेशन सोसाइटी की नीतू रानी और जितेन्द्र कुमार, शिव कुमार ने सोसाइटी के मेंमर के साथ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया प्रेमनगर में बैंक शाखा प्रबंधक जितेंद्र सिंह को बैंक में व्हील चेयर की व्यवस्था कराने के लिए ज्ञापन दिया गया। जिस पर बैंक प्रबंधक ने एक्शन लेते हुए बैंक में व्हील चेयर की व्यवस्था करा दी है। सोसाइटी की मांग पूरी होने पर अब बैंक में आने वाले सीनियर सिटीजन जो चलने में असमर्थ है उनको राहत मिल सकेगी।
वहीं नीतू बिगनिग फाउंडेशन सोसाइटी अध्यक्ष ने बैंक शाखा प्रबंधक का आभार जताते हुए कहा है कि मैं शाखा प्रबंधक जितेंद्र सिंह जी का धन्यवाद करता हूँ कल बैंक में एक नई व्हीलचेयर आ गयी है यह हमारे दिव्यांग जन लोगो के लियें लाभकारी सिद्ध होगी और बैंको को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। अन्य बैंको में भी रैम्प और व्हीलचेयर की व्यस्था होनी चाहिए।
