मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून।
आम आदमी पार्टी उत्तराखंड की नई प्रदेश कार्यकारनी गठित, उमा सिसोदिया बनी प्रदेश अध्यक्ष।
आम आदमी पार्टी ने मिशन 2027 को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड में नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा सिसोदिया को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही विभिन्न पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपकर संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। पार्टी नेतृत्व ने कहा कि नई टीम शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और जनसरोकारों के मुद्दों को लेकर प्रदेश में आम आदमी पार्टी को एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में स्थापित करने का काम करेगी।
मिशन 2027 की ओर मजबूत कदम बढ़ाते हुए आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पार्टी ने शुरुआती दौर से ही पार्टी से जुड़ी उमा सिसोदिया को प्रदेश का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन विस्तार, जनसरोकारों के मुद्दों को मजबूती से उठाने तथा आम आदमी पार्टी की काम की राजनीति को प्रदेश के जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
आम आदमी पार्टी का संकल्प है कि उत्तराखंड को ईमानदार राजनीति, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास का नया विकल्प दिया जाए।
केंद्रीय नेतृत्व ने विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों हेतु मती उमा सिसोदिया को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, श्याम बाबू पाण्डेय को प्रदेश महासचिव, ओपी मिश्रा को प्रदेश संगठन सचिव, जगतार सिंह बजवा अशोक सेमवाल तथा नासिर खान को प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रवीण कुमार को प्रदेश सचिव, सुधा पटवाल व समीर रतूड़ी को प्रदेश संयुक्त सचिव, शरद जैन को प्रदेश कोषाध्यक्ष, अमित अग्रवाल को सह-कोषाध्यक्ष, विपिन खन्ना को प्रदेश मीडिया प्रभारी, कौटिल्य को मुख्य प्रवक्ता, तथा अनुशासन समिति सहित समस्त पदाधिकारियों की घोषणा कर उत्तराखण्ड में संगठन को नई ऊर्जा एवं नई दिशा प्रदान की है।
सभी पदधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी के साथ करते हुए उत्तराखण्ड में आम आदमी पार्टी को एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में स्थापित करेंगे।
