पिरान कलियर क्षेत्र में हो रहा गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का खेल! जिम्मेदार विभाग मौन, जनता परेशान

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

रिपोर्ट शाहनवाज खान। पिरान कलियर

विश्व प्रसिद्ध पिरान कलियर दरगाह क्षेत्र के बाजारों में घरेलू गैस सिलेंडरों की कथित कालाबाजारी का खेल खुलेआम चल रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ लोग बिना किसी वैध लाइसेंस और अनुमति के घरेलू गैस सिलेंडरों को ब्लैक में बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं, जबकि संबंधित विभाग इस पूरे मामले से आंखें मूंदे बैठा है।

सूत्रों के अनुसार दरगाह क्षेत्र में कई स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडर निर्धारित मूल्य से अधिक दामों पर बेचे जा रहे हैं। आरोप है कि कुछ लोग गैस एजेंसियों से सिलेंडर प्राप्त कर उन्हें अवैध रूप से ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं। इससे आम उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और सरकार के नियमों की भी खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बिना लाइसेंस गैस सिलेंडरों का भंडारण और बिक्री न केवल गैरकानूनी है बल्कि किसी बड़े हादसे को भी न्योता दे सकती है। बाजार की तंग गलियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण सुरक्षा की दृष्टि से बेहद खतरनाक माना जा रहा है।

हैरानी की बात यह है कि पूर्ति विभाग और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को इस कथित अवैध कारोबार की जानकारी होने के बावजूद अब तक कोई बड़ी कार्रवाई सामने नहीं आई है। इससे विभागीय कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी हरिद्वार, पूर्ति विभाग एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि दरगाह क्षेत्र में चल रहे कथित गैस सिलेंडर ब्लैक मार्केटिंग के नेटवर्क की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए तथा बिना लाइसेंस गैस बेचने वालों पर तत्काल छापेमारी की जाए।

49 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *