साबिर पाक में अवैध वसूली का आरोप, फर्जी खादिमों पर क्यों खामोश है प्रशासन?

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

दरगाह हजरत साबिर पाक में जायरीनों की बढ़ती भीड़ के बीच फर्जी खादिम सक्रिय, वसूली की शिकायतें तेज

साबिर पाक में अवैध वसूली का आरोप, फर्जी खादिमों पर क्यों खामोश है प्रशासन?

रिपोर्ट शाहनवाज खान। पिरान कलियर

इन दिनों अजमेर शरीफ ख्वाजा गरीब नवाज़ के उर्स के चलते पिरान कलियर दरगाह साबिर पाक में जायरीनों की भारी भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या का फायदा उठाकर कुछ कथित फर्जी खादिम खुलेआम अवैध वसूली करने में जुटे हुए हैं। आरोप है कि ये लोग दरगाह परिसर स्थित सिधरियों पर कब्जा जमाकर बैठते हैं और दरगाह में आने वाले जायरीनों को अपनी बातों में फंसाकर उनसे पैसे ऐंठते हैं।

सूत्रों के अनुसार, श्रद्धालुओं द्वारा दरगाह के दानपात्र में डाली जाने वाली रकम का एक बड़ा हिस्सा दानपात्र तक पहुंचने से पहले ही कथित फर्जी खादिमों द्वारा हड़प लिया जाता है। इतना ही नहीं, जहां आम जायरीन व्यवस्था के अनुरूप लंबी कतारों में लगकर जियारत करते हैं, वहीं ये लोग पैसों के बदले कुछ लोगों को VIP गेट से अंदर प्रवेश दिलाने का काम भी करते हैं।

हैरानी वाली बात यह है कि संबंधित गेटों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पीआरडी जवान और दरगाह कर्मचारी तैनात रहते हैं, लेकिन उनकी आंखों के सामने ही यह पूरा खेल चलता रहता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ पीआरडी कर्मियों की कथित रूप से फर्जी खादिमों के साथ सांठगांठ होने के कारण उनके खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती।

आरोप यह भी है कि दरगाह साबिर-पाक लंगर के नाम पर श्रद्धालुओं से लाखों रुपये की वसूली की जा रही है। दरगाह परिसर में चार मजार के पास बनी सिदरियों में इन कथित फर्जी खादिमों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे व्यवस्था प्रभावित हो रही है।अब बड़ा सवाल यह है कि दरगाह प्रशासन आखिर इन कथित फर्जी खादिमों पर मेहरबान क्यों है और इनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है।

आस्थावान लोगों ने मांग की है कि दरगाह परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर दोषियों की पहचान की जाए तथा उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। लोगों की निगाहें अब रुड़की के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पर टिकी हैं कि आखिर कब इन कथित फर्जी खादिमों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

67 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *