25 किमी का सफर, 3 घंटे की सेवा… 7 दिन के मासूम के लिए असलम खान बने ‘रियल हीरो’, 55वें SDP दान से बचाई जान

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

7 दिन के मासूम बच्चे के लिए ‘रियल हीरो’ असलम खान ने किया 55वां महादान; 25 किमी दूर से आकर बचाई जान

डोईवाला। निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा में जुटी संस्था ‘एक मदद ब्लड ग्रुप समिति, डोईवाला’ के सक्रिय सदस्य असलम खान ने एक बार फिर अपनी इंसानियत का परिचय देकर एक नवजात शिशु को नया जीवनदान दिया है।

क्या था मामला:
खटीमा निवासी ‘बेबी ऑफ मिनिता’ (उम्र मात्र 7 दिन, प्री-मैच्योर) हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में भर्ती है। बच्चे की प्लेटलेट्स काउंट गिरकर मात्र 13 हजार रह गई थी, जिसके कारण उसे आपातकालीन स्थिति में ‘A पॉजिटिव एसडीपी (SDP)’ की अत्यंत आवश्यकता थी।

बच्चे की नाजुक हालत को देखकर परिजन बेहद परेशान और चिंतित थे। हिमालयन ब्लड बैंक और परिजनों ने इस गंभीर स्थिति की जानकारी ‘एक मदद ब्लड ग्रुप समिति’ के संस्थापक/अध्यक्ष साकिर हुसैन को दी।

सूचना मिलते ही साकिर हुसैन ने तुरंत समिति के सबसे सक्रिय रक्तदाता असलम खान से संपर्क किया। असलम खान ने बिना एक पल गंवाए अपने सारे जरूरी काम छोड़े और अपने निजी वाहन से 25 किलोमीटर की दूरी तय कर तुरंत हिमालयन अस्पताल पहुंचे।

मेडिकल टेस्टिंग में परफेक्ट डोनर पाए जाने के बाद, असलम खान ने लगभग 3 घंटे ब्लड बैंक में रुककर बिना किसी स्वार्थ के मानवता के भाव से एसडीपी (सिंगल डोनर प्लेटलेट्स) डोनेट किया। असलम खान इससे पहले भी कई बार एसडीपी और रक्तदान कर कई लोगों की जान बचा चुके हैं।

एक अनजान मासूम बच्चे के लिए किया गया यह उनका 55वां एसडीपी दान था। इस नेक कार्य के मौके पर समिति के मुख्य सचिव आसिफ हसन भी ब्लड बैंक में मौजूद रहे और रक्तदाता का हौसला बढ़ाया। एक मदद ब्लड ग्रुप समिति के अध्यक्ष साकिर हुसैन ने असलम खान का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

उन्होंने कहा, “हमें पूरा विश्वास है कि असलम भाई आगे भी इसी तरह रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणा बनते रहेंगे।” मौके पर समिति के सचिव आसिफ हसन मौजूद रहे।

52 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *