फिक्की फ्लो उत्तराखंड द्वारा आयोजित “फ्लो ट्रेड फेयर एवं आर्टिजन हाट” (संस्करण-9) का दूसरा दिन भी रहा आकर्षण, प्रेरणा और सशक्तिकरण से भरपूर

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून, फिक्की फ्लो उत्तराखंड द्वारा आयोजित दो दिवसीय “फ्लो ट्रेड फेयर एवं आर्टिजन हाट” के नवें संस्करण का दूसरा दिन भी उत्साह, नवाचार और महिला सशक्तिकरण की ऊर्जा से सराबोर रहा। इस आयोजन ने उत्तराखंड की महिला उद्यमियों और देशभर से आए कारीगरों को एक साझा मंच प्रदान किया, जहाँ परंपरा, नवाचार और आत्मनिर्भरता का अद्भुत संगम देखने को मिला।

 

सुबह के सत्र की शुरुआत Mukul माधव Foundation के सहयोग से Finolex Industries द्वारा आयोजित एक विशेष सामाजिक पहल से हुई, जिसमें फिक्की फ्लो उत्तराखंड की अध्यक्षा डॉ. गीता खन्ना ने 15 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को शिक्षा के लिए सुगम परिवहन उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना था।

डॉ. खन्ना ने कहा कि, “शिक्षा ही वह साधन है जो बच्चों के भविष्य को दिशा देता है। यदि हम उन्हें सही संसाधन उपलब्ध कराएँ, तो वे जीवन में किसी भी ऊँचाई को प्राप्त कर सकते हैं।”

 

दोपहर के सत्र में प्रसिद्ध फैशन आर्टिस्ट रोहित बोस एवं उनकी माताजी लीना बोस के सौजन्य से एक शानदार साड़ी ड्रेपिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप में प्रतिभागियों को भारतीय परिधानों की विविधता, साड़ी पहनने की पारंपरिक एवं आधुनिक विधियों, और व्यक्तित्व प्रस्तुति में परिधान की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रतिभागियों ने न केवल नई तकनीकें सीखीं, बल्कि भारतीय परंपरा की इस अमूल्य धरोहर को संरक्षित करने का संदेश भी दिया।

फैशन जगत में रोहित बोस एवं लीना बोस को “धोती मैन” के नाम से भी जाना जाता है, जो भारतीय परिधान संस्कृति को आधुनिक परिप्रेक्ष्य में प्रस्तुत करने के लिए प्रसिद्ध हैं।

 

शाम के समापन सत्र में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती रितु खंडूरी भूषण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने मेले के सभी स्टॉल्स का भ्रमण किया, देशभर से आई महिला उद्यमियों और कारीगरों से संवाद किया तथा उनके उत्पादों की सराहना की।

श्रीमती खंडूरी ने सभी महिला उद्यमियों को सम्मान पत्र वितरित कर उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि, “फिक्की फ्लो उत्तराखंड का यह प्रयास न केवल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ठोस कदम है, बल्कि यह मंच महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने हुनर को पहचान दिलाने का अवसर भी प्रदान करता है। पूरे देश से आए कारीगरों का यहाँ एक साथ जुटना, सांस्कृतिक विविधता और हस्तकला की समृद्ध परंपरा का जीवंत उदाहरण है।”

 

इस अवसर पर फिक्की फ्लो उत्तराखंड की अध्यक्षा डॉ. गीता खन्ना ने सभी आगंतुकों, महिला उद्यमियों और देश के विभिन्न राज्यों से आए कारीगरों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि, “इन दो दिनों में हमने महिला शक्ति, कला और संस्कृति का ऐसा उत्सव देखा जो आने वाले वर्षों तक प्रेरणा देता रहेगा। फिक्की फ्लो उत्तराखंड का उद्देश्य केवल प्रदर्शन नहीं, बल्कि हर उस महिला को मंच देना है जो अपने सपनों को साकार करना चाहती है।”

 

डॉ. खन्ना ने इस अवसर पर फ्लो सदस्य वर्षा मांगलिक को भी विशेष धन्यवाद दिया, जिन्होंने पूरे परिसर की सजावट “वेस्ट मटेरियल” से तैयार की। उनकी यह सजावट “रीयूज़ और सस्टेनेबिलिटी” के सुंदर संदेश को बखूबी प्रस्तुत कर रही थी और सभी आगंतुकों का केंद्रबिंदु बनी रही।

75 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *