मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून
प्रथम श्वास फाउंडेशन, दून सिटीज़न्स काउंसिल एवं श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर सेवादल के संयुक्त तत्वावधान में आज एक विशाल रक्तदान शिविर एवं हरेला पर्व के अवसर पर 100 पौधों के वितरण का आयोजन किया गया। यह रक्तदान शिविर देवभूमि ब्लड सेंटर के सहयोग से आयोजित किया गया।
प्रथम श्वास फाउंडेशन की संस्थापक एवं अध्यक्ष अनामिका जिंदल ने बताया कि संस्था पिछले कई वर्षों से प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन करती आ रही है। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी जरूरतमंद एवं निर्धन भाई-बहन को आवश्यकता पड़ने पर 24 घंटे के भीतर निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जा सके।
उन्होंने बताया कि आज के शिविर में 47यूनिट रक्त एकत्र हुआ, जिससे लगभग 141 लोगों को जीवनदान देने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि रक्तदान से बढ़कर कोई और नेक कार्य हो सकता है। मैं उन सभी रक्तवीरों को हृदय से नमन करती हूँ जिन्होंने अपना अमूल्य रक्तदान कर मानवता की सच्ची सेवा की है।”
शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं एवं उपस्थित अतिथियों को उपहार स्वरूप एक-एक पौधा भेंट किया गया तथा उनसे अनुरोध किया गया कि वे पौधे का रोपण कर उसकी नियमित देखभाल करें। इस अवसर पर अनामिका जिंदल ने योगेन्द्र पुंडीर का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने 100 पौधे उपलब्ध कराकर संस्था के 5000 वृक्ष लगाने के अभियान में महत्वपूर्ण सहयोग दिया है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में विधायिका सविता कपूर, जस्टिस राजेश टंडन, डॉ. डी. एस. मान, डॉ. एस. फारूक, संजय गर्ग, डॉ. आर. के. बख्शी, प्रमोद कपूर, इंद्राणी पांधी, संजय मित्तल, तृप्ति मित्तल, नीरा मित्तल, भक्ति कपूर, मंजू हरनाल, रविन्द्र रस्तोगी, प्रिया गुलाटी, अनुज जैन, गौरव जैन, नवीन गुप्ता, विक्की, जोगेंद्र पुंडीर, शशि सिंघल, रोशन राणा, सुमित प्रजापति, सुमित, लस्कर, डॉ. गीता खन्ना, डॉ. मुकुल शर्मा, डॉ. शैलेन्द्र कौशिक, डॉ. सीमा कृष्ण अवतार, इंदु शर्मा , नवेन्दु चौहान ,श्याम सुन्दर गोयल, नलिनी, पवन जी,मोंटी कोहली, गामा,रणवीर ,आशा, मोना कौल,रिया, तन्वी,बालेश् गुप्ता, आरती, अशोक वर्मा, नागेश , सूर्य प्रकाश ,आशीष मित्तल,शील/आदेश मंगल यूपीईएस यूपीईएस यूपीईएस पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों मेधावी, कैरोल, नंदिता, रुद्राक्ष, राघव, श्रेय, नियति, तोषणी एवं मंथन ने अपनी सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम को सफल बनाया।
आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान और पर्यावरण संरक्षण जैसे जनहितकारी अभियानों से जुड़ने का आह्वान किया।

