संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर डॉ. बबीता सहोत्रा आनंद ने 51 वरिष्ठजनों को किया सम्मानित, बाबा साहेब के योगदान को किया याद

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर डॉ. बबीता सहोत्रा आनंद ने किया 51 वरिष्ठजनों का सम्मान, बाबा साहेब के योगदान को किया नमन

देहरादून। संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर डीएल रोड चौक पर भाजपा की वरिष्ठ नेत्री डॉ. बबीता सहोत्रा आनंद द्वारा वरिष्ठ जन सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री एवं 20 राजपुर रोड विधानसभा के प्रभारी अभिषेक शाही और टिहरी लोकसभा सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान लगभग 51 वरिष्ठ नागरिकों एवं समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं आयोजक डॉ. बबीता सहोत्रा आनंद द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक और युवा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री अभिषेक शाही ने कहा कि संविधान दिवस केवल एक दिवस नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र, समानता, स्वाभिमान और न्याय का गौरवपूर्ण पर्व है। 26 नवंबर भारतीय इतिहास का एक महत्वपूर्ण दिन है, जब देश को ऐसा संविधान मिला जिसने प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, सम्मान और अवसर प्रदान किए। उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका दूरदर्शी नेतृत्व देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की आधारशिला है।

उन्होंने डॉ. बबीता सहोत्रा आनंद की प्रशंसा करते हुए कहा कि संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर महिलाओं और वरिष्ठजनों को एक मंच पर एकत्रित कर सम्मानित करना बेहद सराहनीय पहल है। बाबा साहेब ने महिलाओं को अधिकार दिलाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया और आज ऐसे आयोजनों के माध्यम से उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

टिहरी लोकसभा सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने अपने संबोधन में कहा कि भारत के संविधान निर्माण में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की भूमिका ऐतिहासिक और अविस्मरणीय रही है। उन्होंने केवल संविधान का निर्माण नहीं किया, बल्कि करोड़ों वंचितों, शोषितों, गरीबों और पिछड़े वर्गों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार दिलाने की मजबूत नींव रखी। उन्होंने संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर उपस्थित सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. बबीता सहोत्रा आनंद ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे और उन्होंने महिलाओं, वंचितों, युवाओं तथा समाज के सभी वर्गों के अधिकारों के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया। भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है और यह हमारे राष्ट्र की आत्मा है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं जिस आत्मविश्वास के साथ सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, वह बाबा साहेब द्वारा दिए गए संवैधानिक अधिकारों का परिणाम है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बाबा साहेब के जीवन से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर राष्ट्रीय स्मारक, लंदन स्थित अंबेडकर मेमोरियल, महू की भीम जन्मभूमि, नागपुर की दीक्षाभूमि और मुंबई की चैत्यभूमि बाबा साहेब के विचारों एवं जीवन संघर्ष को श्रद्धांजलि देने वाले महत्वपूर्ण स्थल हैं।

डॉ. बबीता सहोत्रा आनंद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए संचालित योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूहों और लखपति दीदी जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने वरिष्ठजनों को समाज की धरोहर बताते हुए उनके सम्मान, अनुभव और योगदान को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

समारोह में सरदार प्रितपाल सभरवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमा नरेश तिवारी, पूर्व पार्षद अनिल रस्तोगी, पूर्व पार्षद दीपा शाह, वरिष्ठ भाजपा नेता पवन संबरवाल, विजय कोहली, मनोज धवन, सुरेंद्र घई, तारा देवी, पूर्व पार्षद देविका रानी, भूरिया देवी, कपिल, डीएल रोड के प्रधान अरुण, बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापना में योगदान देने वाले रतन सिंह, शारदा त्रिपाठी, क्षेत्रीय पार्षद बरखा पाल, योगेश योगी, वाल्मीकि समाज के प्रधान अशोक, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सुनीता भट्ट तथा अनुसूचित जाति मोर्चे की मंडल अध्यक्ष अनीता वाल्मीकि सहित लगभग 51 वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में दीपशिखा, सोनिया, सुमन साहनी, प्रभात चंद, नरेंद्र त्यागी, ताराचंद, पंडित मधु गुप्ता, रितु गुजराल, अनीता भट्ट, नवीन, राजीव, जॉनी, पिंटू, आशीष, अभिषेक, दीपक, दिनेश और सतेंद्र सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय महिलाएं, युवा और वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के सम्मान में “बाबा साहेब तेरा मिशन अधूरा, नरेंद्र मोदी करेंगे पूरा” और “बाबा साहेब अमर रहें” के जोरदार नारे लगाए। समारोह सामाजिक सम्मान, संविधान के प्रति श्रद्धा और बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश देता नजर आया।

22 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *