वन विकास निगम कर्मचारियों का धरना 15वें दिन भी जारी, लंबित देयकों के भुगतान की मांग

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून। उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संघ का विभिन्न मांगों को लेकर वन विकास निगम मुख्यालय, अरण्य विकास भवन में धरना-प्रदर्शन 15वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारी अपनी मांगों के समाधान को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित देयकों का भुगतान, स्केलर संवर्ग के कर्मचारियों को 2000 रुपये ग्रेड पे, फील्ड संवर्ग के कर्मचारियों को शिथिलीकरण का लाभ और न्यायालय के आदेशों के तहत कर्मचारियों के देयकों का भुगतान शामिल है। इसके साथ ही वन विकास निगम में हुए कथित भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की जा रही है।

कर्मचारी संघ के प्रांतीय मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह राणा ने निगम प्रबंधन पर कर्मचारियों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले सात से आठ वर्षों में 1600 से अधिक कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं, लेकिन उनके देयकों का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। इनमें से 100 से अधिक सेवानिवृत्त कर्मचारियों का गंभीर बीमारियों के कारण निधन हो चुका है, जबकि उनके आश्रित आज भी भुगतान का इंतजार कर रहे हैं।

राजेंद्र राणा ने चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो सेवानिवृत्त कर्मचारी आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करेंगे। वहीं, धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि लंबित देयकों का भुगतान जल्द नहीं होने पर वे आमरण अनशन करने के लिए बाध्य होंगे।

धरना स्थल पर कर्मचारी संघ के प्रांतीय उप महामंत्री दिवाकर शाही और गढ़वाल क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष बृजमोहन कन्याल सहित अन्य पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को संबोधित किया। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के प्रांतीय अध्यक्ष चौधरी ओमबीर सिंह और जिला अध्यक्ष ठाकुर शेर सिंह थापली ने भी आंदोलन को समर्थन देने का भरोसा दिलाया।

25 नवंबर को आयोजित धरना-प्रदर्शन में बृजमोहन कन्याल, राजेंद्र राणा, दिवाकर शाही, हरिदत्त कपटियाल, रामकिशन, धनसिंह, जेबी सिंह, सूर्य प्रकाश कपरवाण और विनोद सिंह रावत सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

79 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *