आम आदमी पार्टी ने पंचायती मंदिर में किया सुंदरकांड पाठ का आयोजन, सभी धर्म के लोग हुए शामिल

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादूनः आम आदमी पार्टी द्वारा आराध्य राम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य मे भगवान वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण के पंचम अध्याय सुंदरकांड पाठ का आयोजन पंचायती मंदिर मे किया। जिसके उपरांत आप कार्यकर्ताओं द्वारा मंदिर परिसर के बाहर आमजन को प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश महासचिव विशाल चौधरी ने कहा भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा सभी भक्तों के लिऐ आस्था,विश्वास व समर्पण से जुडी है लेकिन कुछ लोग इस विषय पर धार्मिक आडंबर कर मर्यादापुरुषोत्तम श्री राम के अनुसरण को सीमित करना चाहते है, आज के सुंदरकांड आयोजन मे हिंदू धर्म के साथ मुस्लिम, सिख व ईसाई समुदाय के लोगो ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर मानवता का उदाहरण दिया। हम समाज के सभी लोगो से अपील करते है आप सभी भगवान राम का स्मरण कर अनुशासित व विकसित भारत निर्माण की संकल्पना को पूर्ण करने की प्रार्थना करें।

इस मौके पर जितेन पंत, डाॅ• शोएब अंसारी, सुधीर पंत, श्यामलाल नाथ, मनोज चौधरी, मनीष चाचरा, पास्चर थाॅमस मैसी, गीता देवी, सलीम, संदीप हैरिस, मुकुल बिडला, गायत्री टम्टा, श्रीचंद आर्य, अशोक सेमवाल, बी आर रमन, गुरनैन, जसबीर सिंह, राजेश कोठारी, चौ• महरूम, सुनील कुमार, आकेश भट्ट, अनिता, सविता आदि उपस्थित रहें।।।

156 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *