दून विश्वविद्यालय में स्व-जनगणना जागरूकता एवं हैंड्स-ऑन प्रैक्टिस कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

दून विश्वविद्यालय में स्व-जनगणना जागरूकता एवं हैंड्स-ऑन प्रैक्टिस कार्यक्रम आयोजित

देहरादून, भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत संचालित स्व-जनगणना अभियान को जन-जन तक पहुँचाने एवं अधिकाधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दून विश्वविद्यालय में स्व-जनगणना जागरूकता एवं हैंड्स-ऑन प्रैक्टिस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जनगणना विभाग, उत्तराखंड की निदेशक श्रीमती ईवा आशीष श्रीवास्तव ने की। इस अवसर पर दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) सुरेखा ध्यानी डंगवाल, कुलसचिव दुर्गेश डिमरी, डीन डॉ. एच.सी. पुरोहित, जनपद देहरादून के जिला जनगणना मास्टर ट्रेनर श्री गिरीश थपलियाल तथा जनगणना विभाग के उपनिदेशक श्री राजू बनवारी एवं प्रदीप यादव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के समस्त स्टाफ, स्टूडेंट काउंसिल के सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ प्रतिभागियों को स्व-जनगणना की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण (Hands-on Practice) भी दिया गया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने अपने मोबाइल फोन के माध्यम से अपनी लोकेशन फेच की, स्व-जनगणना पोर्टल पर आवश्यक प्रविष्टियाँ कीं तथा अपनी स्व-जनगणना आईडी जनरेट करने की प्रक्रिया पूरी की।

कार्यक्रम को और अधिक रोचक एवं प्रोत्साहनपूर्ण बनाने के लिए सर्वप्रथम स्व-जनगणना आईडी जनरेट करने वाले प्रतिभागियों में से प्रत्येक दस व्यक्तियों के समूह में लॉटरी के माध्यम से एक विजेता का चयन किया गया। जनगणना निदेशक श्रीमती ईवा आशीष श्रीवास्तव की ओर से कुलपति प्रो. (डॉ.) सुरेखा ध्यानी डंगवाल ने चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए।

इस अवसर पर जनगणना निदेशक श्रीमती ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्व-जनगणना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं, नीतियों एवं भविष्य की आवश्यकताओं के निर्धारण का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने सभी से स्वयं स्व-जनगणना करने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों, पड़ोसियों एवं परिचितों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

कुलपति प्रो. (डॉ.) सुरेखा ध्यानी डंगवाल ने विश्वविद्यालय परिवार से इस राष्ट्रीय महत्व के अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा विश्वविद्यालय परिसर से बाहर भी व्यापक जनजागरूकता फैलाने की अपील की।

कार्यक्रम में उपस्थित जनगणना विभाग के अधिकारियों एवं जिला जनगणना मास्टर ट्रेनर गिरीश थपलियाल ने प्रतिभागियों को स्व-जनगणना की प्रक्रिया, आवश्यक सावधानियों एवं ऑनलाइन प्रविष्टियों से संबंधित जानकारी प्रदान की। साथ ही अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुँचकर उन्हें निर्धारित अवधि में स्व-जनगणना पूर्ण करने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के माध्यम से दून विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय महत्व के इस अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए समाज में जनगणना के प्रति जागरूकता एवं नागरिक जिम्मेदारी का सकारात्मक संदेश दिया।

27 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *