देहरादून के आंकुवाला गांव में बदहाल सड़क और पानी की किल्लत से ग्रामीण परेशान

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून के सहसपुर विधानसभा क्षेत्र की करनपुर गुजराड़ा ग्राम सभा के आंकुवाला गांव में ग्रामीण बदहाल सड़क और पेयजल संकट से परेशान हैं। सामाजिक कार्यकर्ता विनोद जोशी ने बताया कि गांव की सड़क वर्षों से क्षतिग्रस्त है, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क आंकुवाला के साथ जामुनवाला और आमवाला गांवों को भी जोड़ती है और हजारों की आबादी इससे प्रभावित है। वहीं गांव में पेयजल की समस्या भी बनी हुई है। करीब दो वर्ष पहले पुराने पानी के स्रोत की टंकी तोड़कर ओवरहेड टैंक बनाया गया था, लेकिन अभी तक उससे पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि गांव में सबमर्सिबल और पुराने हैंडपंप की मोटर के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जा रही है। बिजली और बिल से जुड़ी समस्याओं के कारण कई बार ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पाता। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सहित जनप्रतिनिधियों से भी शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

ग्रामीणों ने बदहाल सड़क, पेयजल व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं में सुधार की मांग की है।

380 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *