देहरादून में ‘द हेरिटेज एडिट’ का भव्य शुभारंभ, पहली बार एक मंच पर आए खन्ना ज्वैलर्स और आहूजा सन्स

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

फामा एग्जीबिशन की ओर से आयोजित विशेष प्रदर्शनी में विरासत, लग्जरी और उत्कृष्ट कारीगरी का संगम

देहरादून में बीते रविवार को फामा (FaMa) एग्जीबिशन की ओर से आयोजित विशेष लग्जरी प्रदर्शनी ‘द हेरिटेज एडिट’ का भव्य शुभारंभ हुआ।

वेलकमहोटल बाय ITC होटल्स, मधुबन में आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि रश्मि आनंद वर्धन द्वारा किया गया । इस अवसर पर वह प्रदर्शनी में शामिल प्रतिष्ठित ब्रांड्स के कलेक्शन का अवलोकन करती दिखी । ‘Where Legacies Come Together’ की थीम पर आधारित यह आयोजन परंपरा, शिल्पकला और आधुनिक लग्जरी को एक साझा मंच पर प्रस्तुत करता है।

‘द हेरिटेज एडिट’ देहरादून के लिए खास है, क्योंकि इस आयोजन के माध्यम से देश के दो प्रतिष्ठित विरासत ब्रांड्स खन्ना ज्वैलर्स और आहूजा सन्स पहली बार एक साथ शहर में अपने विशिष्ट कलेक्शन प्रस्तुत कर रहे है । विशेष प्रीव्यू इवनिंग में जहां खन्ना ज्वैलर्स की उत्कृष्ट ज्वैलरी आकर्षण का केंद्र रही , वहीं आहूजा सन्स की पारंपरिक पश्मीना, शॉल, स्टोल, स्कार्फ और साड़ियों की रेंज भारतीय शिल्पकला की समृद्ध परंपरा को प्रदर्शित किया ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती रश्मि आनंद वर्धन ने कहा कि “देहरादून में इस तरह के आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक शिल्पकला और आधुनिक लग्जरी को एक साथ प्रस्तुत करने का बेहतरीन अवसर प्रदान करते हैं। खन्ना ज्वैलर्स और आहूजा सन्स जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स का एक मंच पर आना शहर के लिए विशेष है। ऐसे आयोजन स्थानीय लोगों को उत्कृष्ट उत्पादों और भारतीय परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ देहरादून की पहचान को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाते हैं।”

खन्ना ज्वैलर्स की ओर से अदिति ने बताया कि , “खन्ना ज्वैलर्स के लिए आभूषण केवल सुंदरता का प्रतीक नहीं, बल्कि विरासत, भावनाओं और पीढ़ियों से चली आ रही परंपरा का हिस्सा हैं। देहरादून में हमारा अनुभव हमेशा बेहद अच्छा रहता है। यहां के लोगों में उत्कृष्ट डिजाइन, गुणवत्ता और बारीक कारीगरी के प्रति खास रुचि देखने को मिलती है। ‘द हेरिटेज एडिट’ के माध्यम से हम अपने चुनिंदा ज्वैलरी कलेक्शन को शहर के ग्राहकों के सामने प्रस्तुत करते हैं और उनके साथ अपने संबंधों को और मजबूत बनाते हैं।”

फामा एग्जीबिशन की ओर से मिनी बांगा कहती हैं, “फामा की पहचान लग्जरी, भव्यता और चुनिंदा ब्रांड्स को एक मंच पर लाने की सोच से बनती है। देहरादून में हमें हमेशा बहुत अच्छा अनुभव मिलता है। यहां के लोग पारंपरिक शिल्प, विशिष्ट डिजाइन और प्रीमियम उत्पादों को पसंद करते हैं।

‘द हेरिटेज एडिट’ इसी सोच का हिस्सा है, जहां दो प्रतिष्ठित ब्रांड्स अपनी विरासत और उत्कृष्टता के साथ एक साझा मंच पर आते हैं। फामा विश्व भर में लगभग 20 शहरों में अपनी पहुंच बना चुका है और सेलिब्रिटी-आधारित ब्रांड्स सहित कई विशिष्ट नामों को अपने मंच से जोड़ता है। हमारा प्रयास हर शहर में लोगों को एक यादगार और प्रीमियम शॉपिंग अनुभव प्रदान करना है।”

फामा एग्जीबिशन अपनी विशिष्ट पहचान के अनुरूप इस आयोजन के माध्यम से लग्जरी, फैशन और पारंपरिक कारीगरी को प्रोत्साहित करती है। प्रदर्शनी में शामिल दोनों ब्रांड्स अपनी विशिष्टता के साथ ग्राहकों को आकर्षित करते हैं। खन्ना ज्वैलर्स की उत्कृष्ट ज्वैलरी और आहूजा सन्स की कालातीत पश्मीना एवं पारंपरिक वस्त्रों की रेंज इस आयोजन को खास बनाती है।

‘द हेरिटेज एडिट’ के माध्यम से फामा एग्जीबिशन देहरादून के फैशन और लाइफस्टाइल क्षेत्र में एक विशेष पहल प्रस्तुत करती है। यह आयोजन विरासत से जुड़े प्रतिष्ठित ब्रांड्स को नए ग्राहकों से जोड़ने के साथ-साथ भारतीय परंपरा, उत्कृष्ट शिल्पकला और आधुनिक लग्जरी के संगम को भी सामने लाता है।

34 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *