मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
रुद्रप्रयाग। केदारघाटी के चंद्रपुरी क्षेत्र में एक छात्रा से छेड़छाड़ के मामले ने सामाजिक और प्रशासनिक स्तर पर हड़कंप मचा दिया है। शनिवार को चंद्रपुरी बाजार में व्यापारी संघ और ग्रामीणों ने संयुक्त बैठक की। बैठक के बाद आक्रोश रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
इस दौरान ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग पर जोर दिया और प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी। ग्रामीणों ने साफ कहा कि यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन और भी उग्र किया जाएगा।
ग्रामीणों के आक्रोश के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच की जाएगी और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज को कलंकित करती हैं और इन्हें रोकने के लिए प्रशासन को सख्त कदम उठाने होंगे। वहीं, छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन को ठोस रणनीति बनाने की आवश्यकता है।
