मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून के खुड़बुड़ा मोहल्ला स्थित एक प्लॉट में बनी झुग्गियों में भीषण आग लग गई। आग से वहां बनी करीब 30 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। इससे वहां पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस बीच आठ एलपीजी सिलिंडर भी फटे जबकि सात सिलिंडरों को फायर ब्रिगेड ने बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि आग से कोई जान का नुकसान नहीं हुआ।
फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे में चार फायर टेंडरों की मदद से आग बुझाई। बताया जा रहा है कि एक झुग्गी में कुछ लोग तार जलाकर तांबा निकाल रहे थे इसी बीच झुग्गी में पड़े कबाड़ ने आग पकड़ ली। फायर ब्रिगेड अग्निकांड के कारणों की जांच के साथ यहां हुए नुकसान का आंकलन कर रहा है।
घटना खुड़बुड़ा मोहल्ला में स्थित छबील बाग के पास की है। यहां पर घनी बस्ती के बीच एक करीब 300 गज का प्लॉट है। इस प्लॉट में करीब 30 झुग्गियों में 15 परिवार रहते हैं। ये सभी परिवार आसपास में कूड़ा बीनने का काम करते हैं। सुबह करीब साढ़े 10 बजे एक झुग्गी में कुछ लोग तार जलाकर उससे तांबा निकाल रहे थे। इसी बीच झुग्गी में पड़े कबाड़ ने आग पकड़ ली।
