पुरोला रेप पीड़िता छात्रा से मिली महिला आयोग अध्यक्ष , आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का दिया आश्वासन

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पुरोला रेप पीड़िता छात्रा से मिलकर उसका हाल जाना साथ ही पीड़िता की दादी से मुलाकात कर उन्हें आश्वासन दिया कि आरोपियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पीड़िता की दादी ने बताया की छात्रा होनहार है और बड़ी होकर डांसर बनना चाहती है। जिसपर आयोग अध्यक्ष ने कहा कि सरकार व आयोग आपके साथ पूरी तरह से खड़ा है।

आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने पीड़िता का उपचार कर रही चिकित्सकों की टीम से मिलकर उसके स्वास्थ्य की स्तिथि जानी एवं चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉक्टर आशुतोष सयाना को पीड़ित छात्रा के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए उत्तम से उत्तम उपचार देने के लिए निर्देशित किया।

गढ़वाल मंडल के पुरोला में गत 13 मई की देर शाम घटित हुई इस वारदात में निजी ‌स्कूल के शिक्षक ने छात्रा को अपने कमरे में बुलाकर उसे के साथ दुष्कर्म किया गया था। जिस घटना की जानकारी मिलते ही राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने पुलिस डीआईजी पी रेणुका से फोन पर वार्ता करते हुए कड़ाई से कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसमें पी रेणुका ने बताया था कि पीड़ित छात्रा की हालत बिगड़ने पर छात्रा को अस्पताल भर्ती कराया है। जहां से उसे दून रैफर किया गया था पीड़िता अभी दून मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है तथा और मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर किया गया है।

छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी निजी स्कूल के हैवान शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पॉस्को एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही जारी है।

369 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *