नैनीताल हाईकोर्ट में काम करने आए युवकों की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

उत्तर प्रदेश(यू.पी.)के तीन युवकों की नैनीताल में हाईकोर्ट के पास मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अंगीठी की गैस से दम घुटने से इनकी मौत हो गयी। ये तीनों युवक  हाईकोर्ट में बन रहे एक चैम्बर के निर्माण के लिए यू.पी.से आए थे. वहीं पास में अस्थाई निर्मित कमरे में रह रहे थे। जवान बेटों की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है।

दरअसल बीती रात्रि करीब एक बजे बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में 3 युवकों को लाया गया। इनमें से 2 युवकों को चिकित्सक ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके एक अन्य साथी की स्थिति भी नाजुक बनी हुई थी। उसे डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय हल्द्वानी के लिये रेफर किया गया। वहां उसने भी दम तोड़ दिया है। तीनों युवकों की मौतों का कारण अंगीठी की गैस से दम घुटना बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि इन मजदूरों ने अंगीठी जलाई थी। जिसमें आग देर रात तक जलती रही. जिस कारण गैस उत्पन्न होने से तीनों मजदूर अपने कमरे में सोते रह गए. कमरे में हवा की जगह नहीं होने के कारण कोयले की गैस उन्हें लग गई ।बंद कमरे में गैस लगने से तीनों की हालत बिगड़ गई। जिससे उनकी मौत हो गई।मृतकों की पहचान दौरान चिकित्सकों ने 25 वर्षीय राजकुमार और 21 वर्षीय अवनीश , 21 वर्षीय मनिंदर  के रूप में हुई है।

170 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *