22 वर्षीय विनीता भण्डारी की संदिग्ध अवस्था मे मौत को लेकर महिला आयोग सख्त

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

महिला आयोग अध्यक्ष ने मांगी विनीता भण्डारी की संदिग्ध अवस्था मे मौत की जाँच रिपोर्ट, सभी तथ्यों की गहनता व गंभीरता से जाँच के लिए किया निर्देशित

बीते 4 दिसम्बर 2023 से मुनि की रेती थाना पुलिस क्षेत्र से लापता हुई 22 वर्षीय विनीता भण्डारी का आधाजला हुआ शव देहरादून रोड के जंगलों में मिलने पर महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल शुरू से ही मामले में अधिकारियों के साथ संपर्क में है। उन्होंने इस मामले में मृतका के संदिग्ध अवस्था मे शव मिलने के बाद जांच आदि के लिए निर्देशित किया था। जिसकी रिपोर्ट महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने फोन पर वार्ता के दौरान एसएसपी टिहरी गढ़वाल से मांगी है।

वही महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल जो मामले में बीते 5 दिसम्बर से ही थाना मुनि की रेती टिहरी गढ़वाल एसओ रितेश शाह के संपर्क से पूरी निगरानी बनाये हुए है। उन्होंने मृतका के मौत के कारणों को स्पष्ट करने के लिए जानकारी मांगी है तथा उन्होंने कहा कि उक्त मृतका के व उसके परिचित अर्जुन मोबाइल की भी जांच के किये निर्देशित किया है।मामले में आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सभी तथ्यों की गहनता व गंभीरता से जाँच के लिए किया निर्देशित करते हुए जल्द से जल्द आयोग को अवगत कराने के लिए कहा है।

मामले में पुलिस अधिकारियों द्वारा आयोग को अब तक कृत कार्यवाही की रिपोर्ट आयोग अध्यक्ष को सौंपी है जिसमें जानकारी मिली है कि 4 दिसम्बर को 10:48 पर विनीता भंडारी को HNB मार्ग ढालवाला होते हुए पैदल नटराज चौक की ओर जाते हुए देखा गया है। जिसमे उसने अपने दाहिने हाथ मे एक पॉलिथीन भी देखी गयी है। मृतका की अंतिम कॉल भी अर्जुन से हुई है तथा उक्त से पूछताछ की जा रही है व सभी तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है।

 

156 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *