मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
रिपोर्टर सचिन तनेजा
सहारनपुर। जनता देश संगठन (जेडीएस) ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा समूह-सखी महिलाओं के वेतन में वृद्धि किए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। संगठन के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी सहारनपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपकर इस निर्णय के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कुमार (एडवोकेट) ने कहा कि समूह-सखी महिलाओं ने वर्षों तक अपने अधिकारों के लिए संघर्ष किया है और सरकार द्वारा उनकी मांग स्वीकार किया जाना उनकी मेहनत और संघर्ष की बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश की लाखों महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तथा उनके परिवारों को भी लाभ मिलेगा।
उन्होंने मीडिया का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने संगठन की आवाज़ को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संगठन का मानना है कि निरंतर संघर्ष और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का ही यह सकारात्मक परिणाम है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि जनता देश संगठन सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक मुद्दों पर लगातार कार्य कर रहा है। संगठन ने पूर्व में भी शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया है तथा कई मामलों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त किए हैं।
इस अवसर पर संगठन के मुख्य सलाहकार राजेश्वर दास सैनी, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष वर्मा, प्रदेश अध्यक्षा महिला विंग बबीता कश्यप सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि जनता देश संगठन आगे भी आम नागरिकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनके समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा।
