उत्तराखंड में कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, दिए ये निर्देश

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादूनः कई देशों में तेजी से फैल रहा कोविड-19 के नए वेरिएंट डब्ल्यूएचओ ने सभी देशों के लिए अलर्ट जारी किया है जिसके तहत भारत सरकार ने भी 18 दिसंबर को सावधानी बरतने के लिए सभी राज्यों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी थी। जिसके क्रम में उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के इस नए वेरिएंट के प्रसार को रोकने के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है।

स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार की ओर से जारी की गई एडवाइजरी के तहत जिला स्तर पर कोविड- 19 के प्रसार को रोकने के लिए लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए है। वही, स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने बताया कि कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर भारत सरकार ने 18 दिसंबर की गाइडलाइन जारी किया था। जिसके क्रम में उत्तराखंड सरकार ने भी गाइडलाइन जारी कर दिए है।

हालांकि, उत्तराखंड राज्य में कोरोना के इस नए वेरिएंट का कोई भी मामला सामने नही आया है। साथ ही नवंबर महीने से कोविड का एक भी मामला सामने नही आया है।हालांकि, भारत सरकार ने सर्विलांस बढ़ाने के निर्देश दिए है। जिसके चलते जिलाधिकारियों और सीएमओ को अपने अपने स्तर पर सर्विलांस बढ़ाने के निर्देश दिए है। साथ ही टेस्टिंग और जन जागरूकता अभियान चलाने को भी कहा गया है।

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए दिशा-निर्देश:

  • Operational guidelines for revised surveillance strategy in context of COVID-19″ का अनुपालन किया जाए.
  • जिला स्तर पर Influenza like Illness (ILI)/Severe Acute Respiratory Illness (SARI) रोगियों की निगरानी की जाए.
  • पर्याप्त संख्या में ILI/SARI रोगियों की कोविड-19 एवं इन्फ्लुएंजा जांच की जाएं.
  • साथ ही रोगियों की जानकारी Integrated Health Information Platform (IHIP) पोर्टल में अपलोड की जाए.
  •  कोविड-19 प्रबंधन के लिए चिकित्सालय स्तर पर समस्त तैयारियां दुरुस्त रखी जाए.
  • आम जनमानस में श्वसन स्वच्छता (Respiratory Hygiene) के प्रति जागरूकता करने के लिए तमाम माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए.
  • ILI/SARI के लक्षण होने पर चिकित्सकीय परामर्श पर ही दवाइयों का सेवन करे.
190 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *